• Sun. Aug 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मुंबई में बड़ा हादसा, 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत; पांच घायल

Byadmin

Aug 23, 2026


पीटीआई, मुंबई। दक्षिण मुंबई में गणेश की प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। प्रतिमा पंडाल में स्थापित करने लिए लाई जा रही थी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब 10 बजे भूलेश्वर में जय अंबे चौक के पास कबूतरखाना के पास बलराम मर्चेंट रोड पर हुई।

म। हालांकि, गंभीर रूप से चोट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, 108 एंबुलेंस सेवा और नगर निकाय के वार्ड कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान संकेत नेवशे और बृजेश हेमंत जोशी के रूप में की गई है।

पांच घायलों की पहचान वैभव घेनंद, पवन चौरसिया, लावण्या गनेर, दिव्या गनेर और कुणाल काशिद के रूप में की गई है।

नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है। मुंबई सहित महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में 10 दिनों तक चलने वाला गणेशोत्सव सबसे बड़े और सबसे धूमधाम से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है।

इस त्योहार के दौरान भगवान गणपति की प्रतिमाएं पंडालों और घरों में स्थापित की जाती हैं और उनकी पूजा की जाती है। एक दशक से भी अधिक समय से मुंबई में प्रतिमा लाने के लिए भव्य जुलूस आयोजित किए जाते रहे हैं।

By admin