Aaj Ka Rashifal:मेष और सिंह राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत – Today Prediction Horoscope Of 23 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Aaj Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण अलग-अलग राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। किसी राशि के जातकों को करियर में आगे बढ़ने और आर्थिक लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं, तो कुछ लोगों को काम के दबाव, खर्च या पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आज लिए गए फैसलों का असर आपकी नौकरी, कारोबार और आर्थिक स्थिति पर देखने को मिल सकता है। वहीं, प्रेम और पारिवारिक जीवन की बात करें तो कुछ राशियों के रिश्तों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं, जबकि कुछ जातकों को छोटी-मोटी गलतफहमियों से बचना होगा। विद्यार्थियों के लिए भी दिन मेहनत और एकाग्रता के लिहाज से महत्वपूर्ण रह सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि के लिए 23 अगस्त का दिन करियर, धन, प्रेम, परिवार और सेहत के मामले में कैसा रहने वाला है।
2 of 13
आज का राशिफल
– फोटो : amarujala
मेष राशि
आज रिश्तों को संभालकर चलना आपके लिए सबसे जरूरी रहेगा। प्यार और समझदारी से आप हर स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं, इसलिए उन्हें मनाने में देर न करें। उधार लेने का विचार आ रहा है तो फिलहाल रुक जाना बेहतर होगा, क्योंकि आगे चलकर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। कारोबार में भी आज बड़े फैसले लेने से बचें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में पछतावे का कारण बन सकता है।
3 of 13
आज का राशिफल
– फोटो : amarujala
वृषभ राशि
आज का दिन खुशियां लेकर आएगा, खासकर विद्यार्थियों के लिए। कोई नया कोर्स शुरू करने या नई दिशा में कदम बढ़ाने का मौका मिल सकता है, जो आगे सफलता दिलाएगा। आमदनी के नए स्रोत बनने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर में किसी नए मेहमान के आने से रौनक बढ़ेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी से जुड़ी कोई परेशानी भी किसी करीबी व्यक्ति की मदद से दूर होती नजर आ रही है।
4 of 13
आज का राशिफल
– फोटो : amarujala
मिथुन राशि
आज आपका हुनर आपकी सबसे बड़ी पहचान बनेगा। कला, रचनात्मकता और किसी विशेष कौशल में निखार आएगा, जिससे आपको दूसरों से अलग पहचान मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है। काम के सिलसिले में यात्रा भी हो सकती है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं तो हर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन खुश कर देगी और आपकी कोई उपलब्धि सम्मान बढ़ाएगी।
5 of 13
आज का राशिफल
– फोटो : amarujala
कर्क राशि
आज आर्थिक मामलों में राहत मिलने से मन काफी हल्का महसूस करेगा। बच्चों के साथ समय बिताना आपको सच्ची खुशी देगा। कुछ प्रभावशाली या खास लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए नए अवसर लेकर आएगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आपसी बातचीत से सुलझने की संभावना है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा और नौकरी में प्रमोशन या कोई अच्छी खबर मिलने से दिन और भी खास हो सकता है।