• Thu. Aug 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मुशर्रफ़ ने वाजपेयी को सलामी क्यों नहीं दी थी? ‘ऑपरेशन सफ़ेद सागर’ में दिखाई गई कारगिल की कहानी की पड़ताल

Byadmin

Aug 13, 2026


अटल बिहारी वाजपेयी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, 1999 में पाकिस्तान दौरे पर गए भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

कारगिल पर अब तक हमने ‘एलओसी कारग‍िल’ से लेकर ‘शेरशाह’ जैसी कई फ़िल्में देखी हैं. वे सभी ज़मीन की लड़ाई की कहानियाँ थीं.

पहाड़ पर पैदल चढ़ते सैनिक, बंकर और चोटियों पर लहराता तिरंगा. ‘नेटफ़्ल‍िक्स’ पर हाल में रिलीज़ हुई वेब सिरीज़ ‘ऑपरेशन सफ़ेद सागर’ पहली बार इस युद्ध को एयर फ़ोर्स के नज़रिए से दिखाती है.

इस सिरीज़ की खूब चर्चा हो रही है लेकिन जब कोई कहानी इतिहास के पन्नों से निकलकर पर्दे पर आती है, तो उसमें कई सवाल भी निकलकर आते हैं.

तारीख़ थी 21 फरवरी 1999. ‘ऑपरेशन सफ़ेद सागर’ वेब सिरीज में एक बेहद नाटकीय और ऐतिहासिक सीन को दिखाते हुए जीवंत किया गया है.

सीन के मुताब‍िक़, लाहौर के गवर्नर हाउस में भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में अपनी एक कविता के साथ अपने संबोधन का समापन किया. इसके बाद घड़ी आई पाकिस्तानी सेना के उच्चतम अधिकारियों से मुलाक़ात की.

By admin