• Sun. May 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मौसम बदलते ही होने वाली एलर्जी या लगातार होते ज़ुकाम से बचने के 9 तरीक़े

Byadmin

May 3, 2026


महिला

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, दुनिया भर में क़रीब 40 करोड़ लोग एलर्जिक राइनाइटिस से पीड़ित हैं

सबसे असरदार दवाओं से लेकर दिक्कत शुरू करने वाले सबसे आम कारणों तक, हम ऐसी वैज्ञानिक सलाह पर नज़र डालते हैं जो आपकी मौसमी तकलीफ़ों को कम कर सकती है.

सूरज चमक रहा है, फूल खिल रहे हैं- लेकिन दुनिया भर के लाखों लोगों की तरह, इस मौसम में आपको भी बार-बार छींक, खांसी और आंखों से पानी आने की समस्या हो सकती है.

दुनिया भर में क़रीब 40 करोड़ लोग एलर्जिक राइनाइटिस से पीड़ित हैं. यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें हवा में मौजूद एलर्जी पैदा करने वाले तत्व- जैसे पराग (पोलन), नाक के रास्तों को प्रभावित करते हैं. जब यह समस्या ख़ास मौसम में होती है, तो इसे ‘हे फ़ीवर’ (Hay Fever) कहा जाता है.

उत्तर अमेरिका में इसे मौसमी एलर्जी भी कहा जाता है, क्योंकि इसके लक्षण कई तरह के पराग या एलर्जी पैदा करने वाले अन्य तत्व की वजह से हो सकते हैं.

हे फ़ीवर के मरीज़ों की संख्या और इसके लक्षणों की तीव्रता लगातार बढ़ती दिख रही है. इसका एक बड़ा कारण जलवायु परिवर्तन को माना जा रहा है.

By admin