• Wed. Aug 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘यह भारत का अहम हिस्सा’: अमेरिकी राजदूत का जम्मू-कश्मीर दौरा, शब्दों के चयन की चर्चा

Byadmin

Aug 19, 2026


सर्जियो गोर और उमर अब्दुल्ला

इमेज स्रोत, @USAmbIndia

इमेज कैप्शन, सर्जियो गोर ने श्रीनगर में उमर अब्दुल्ला से मुलाक़ात की है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया है और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाक़ात की है.

श्रीनगर में मुलाक़ात के बाद साउथ और सेंट्रल एशिया के लिए अमेरिका के विशेष दूत सर्जियो गोर ने पत्रकारों से बातचीत की ओर कहा कि ‘यह भारत का अहम हिस्सा है.’

सर्जियो गोर ने यह बात जम्मू-कश्मीर में कही है जिसको लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा से तनाव रहा है. भारत जम्मू-कश्मीर को अपना अभिन्न अंग मानता है. वहीं पाकिस्तान इस मामले में संयुक्त राष्ट्र के दख़ल की वकालत करता है.

5 अगस्त 2019 को भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को ख़त्म कर दिया था. राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख़ में बांट दिया था.

हाल ही में ये देखा गया है कि पाकिस्तान की अमेरिका से नज़दीकियां काफ़ी बढ़ी हैं. ईरान और अमेरिका के बीच 60 दिनों का युद्धविराम कराने में पाकिस्तान ने अहम भूमिका निभाई थी.

By admin