• Wed. Aug 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Ind Vs Pak Live Score:दूसरे क्वार्टर में रोमांचक हुआ मुकाबला, पाकिस्तान ने दागे दो गोल; भारत अब भी 4-2 से आगे – Ind Vs Pak Live Score: Fih Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026 Match Updates And Highlights

Byadmin

Aug 19, 2026


07:05 PM, 19-Aug-2026

IND vs PAK Live Score: दूसरा क्वार्टर

  • दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है।
  • भारत ने दूसरे क्वार्टर में दबदबा बरकरार रखा है। 
  • 19वें मिनट में भारत को पेनल्टी मिली। 
  • 20वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी को शानदार गोल में तब्दील किया और भारत की बढ़त 3-0 कर दी।
  • 21वें मिनट में पाकिस्तान का खाता खुला है। 
  • हन्नान शाहिद ने 21वें मिनट में पहला गोल दागा। फिलहाल भारत 3-1 से आगे है।
  • 23वें मिनट में अभिषेक ने गोल दागकर भारत को 4-1 की बढ़त दिला दी है।
  • 23वें मिनट में पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिला।
  • 24वें मिनट में सुफियान खान ने गोल दागा। अब भारत 4-2 से आगे है।

06:43 PM, 19-Aug-2026

IND vs PAK Live Score: पहले क्वार्टर का खेल शुरू

  • भारत और पाकिस्तान के बीच पहले क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। 
  • हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम की नजर पहले क्वार्टर में बढ़त लेने पर है।
  • भारत को चौथे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। 
  • कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पांचवें मिनट में शानदार गोल दागा। अब भारत की बढ़त 1-0 की हो गई है।
  • नौवें मिनट में पाकिस्तान के मुहम्मद हम्मादुद्दीन को ग्रीन कार्ड मिला।
  • पाकिस्तान के खिलाफ भारत के अभिषेक ने 10वें मिनट में शानदार गोल दागा। अब भारत की बढ़त 2-0 की हो गई है।
  • पहले क्वार्टर का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत इस दबदबे को आगे बरकरार रखना चाहेगा।

06:40 PM, 19-Aug-2026

IND vs PAK Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ हाई-फाइव

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हाई-फाइव हुआ है। दोनों टीमों ने खेल भावना का सम्मान किया है।

06:28 PM, 19-Aug-2026

IND vs PAK Live Score: भारत की स्टार्टिंग इलेवन

  • सूरज करकेरा (गोलकीपर)
  • हरमनप्रीत सिंह (कप्तान)
  • दिलप्रीत सिंह
  • जुगराज सिंह
  • संजय
  • हार्दिक सिंह
  • मनप्रीत सिंह
  • राजिंदर सिंह
  • सुमित
  • मनदीप सिंह
  • अभिषेक

सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी

  • मोहित एच.एस. (गोलकीपर)
  • जरमनप्रीत सिंह
  • सुखजीत सिंह
  • विवेक सागर प्रसाद
  • अमित रोहिदास
  • शिलानंद लाकड़ा
  • आदित्य अर्जुन लालागे

06:21 PM, 19-Aug-2026

IND vs PAK Live Score: भारत के लिए क्यों अहम है मुकाबला?

मुकाबले का समीकरण भी बेहद महत्वपूर्ण है। भारत जीत दर्ज करता है तो अगले दौर में पहुंच जाएगा और पाकिस्तान का अभियान खत्म हो जाएगा। पाकिस्तान जीतता है तो भारत दूसरे दौर की दौड़ से बाहर हो जाएगा। इसके बाद पाकिस्तान को इंग्लैंड और वेल्स के मुकाबले के नतीजे का इंतजार करना होगा। ड्रॉ की स्थिति में भारत को अगले दौर में पहुंचने के लिए इंग्लैंड की वेल्स पर जीत या दोनों के बीच ड्रॉ की उम्मीद करनी होगी।

05:58 PM, 19-Aug-2026

IND vs PAK Live Score: हॉकी में प्रोटोकॉल और नियम

  • हैंडशेक अनिवार्य नहीं: एफआईएच की आधिकारिक नियमावली में ऐसा कोई औपचारिक नियम नहीं है, जिसके तहत खिलाड़ियों के लिए हाथ मिलाना अनिवार्य हो या ऐसा नहीं करने पर कोई कानूनी दंड दिया जाए।
  • खेल भावना की परंपरा: मैच से पहले लाइन-अप, हाथ मिलाना और हाई-फाइव खेल भावना तथा निष्पक्ष खेल से जुड़ी पारंपरिक प्रक्रियाओं का हिस्सा हैं।
  • हॉकी इंडिया का रुख: हॉकी इंडिया ने स्पष्ट किया है कि वह ओलंपिक चार्टर के सिद्धांतों का पालन करता है और खिलाड़ियों को विरोधी टीम के खिलाड़ियों से बातचीत या मेलजोल करने से नहीं रोकता।

05:11 PM, 19-Aug-2026

IND vs PAK Live Score: क्या कहते हैं नियम?

क्रिकेट की तरह हॉकी में भी खिलाड़ियों को हैंडशेक करने के लिए बाध्य करने वाला कोई विशेष नियम नहीं है, लेकिन मैच से पहले और बाद में हाथ मिलाना खेल भावना से जुड़ी एक पारंपरिक परंपरा है, जिसे सामान्य खेल भावना, अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) और ओलंपिक चार्टर के सिद्धांतों के तहत देखा जाता है। 

04:53 PM, 19-Aug-2026

IND vs PAK Live Score: हैंडशेक को लेकर क्या है रुख?

क्रिकेट में हाल के मुकाबलों में भारतीय टीम ने मैच से पहले और बाद की पारंपरिक हैंडशेक प्रक्रिया से दूरी बनाई है। हालांकि, हॉकी में स्थिति अलग रही है। हॉकी इंडिया ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि वह क्रिकेट की राह पर नहीं चलेगा और ओलंपिक चार्टर तथा अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा। हालांकि, हाल ही में एफआईएच प्रो लीग के मुकाबलों और जूनियर स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों को मैच से पहले हाई-फाइव करते देखा गया है।

04:52 PM, 19-Aug-2026

IND vs PAK Live Score: क्या होगा हैंडशेक?

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी मुकाबला शुरू होने से पहले इस बार सिर्फ मैदान पर होने वाली टक्कर ही चर्चा में नहीं है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक होगा या नहीं, यह सवाल भी मुकाबले से पहले सुर्खियों में है। दोनों देशों की टीमें हॉकी विश्वकप के अहम मुकाबले में दूसरे दौर में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी।

04:23 PM, 19-Aug-2026

IND vs PAK Live Score: 183 मुकाबलों में पाकिस्तान का पलड़ा भारी

  • भारत और पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीमें अब तक कुल 183 बार आमने-सामने हुई हैं। इनमें पाकिस्तान ने 82 मुकाबले जीते हैं, जबकि भारत को 69 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 32 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
  • हालांकि, विश्व कप की बात करें तो भारत का रिकॉर्ड बेहतर है। दोनों टीमें हॉकी विश्व कप में अब तक पांच बार भिड़ी हैं, जिसमें भारत ने तीन मुकाबले जीते हैं और पाकिस्तान ने दो में जीत दर्ज की है।
  • विश्व कप में दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत 2010 में हुई थी। उस मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया था। अब 16 साल बाद दोनों टीमें एक बार फिर विश्व कप में आमने-सामने होंगी।

By admin