• Fri. Nov 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

यूपी:अखिलेश यादव का दावा- मंत्री राजभर की पार्टी ने भाजपा से मांगी 36 सीटें, सूची जारी की – Up: Akhilesh Yadav Claims Minister Rajbhar’s Party Has Demanded 36 Seats From The Bjp; Releases The List.

Byadmin

Nov 20, 2026


UP: Akhilesh Yadav claims Minister Rajbhar’s party has demanded 36 seats from the BJP; releases the list.

अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने भाजपा से 36 सीटों की मांग की है। अखिलेश यादव ने सीटों की सूची भी जारी कर दी है।


उन्होंने कहा कि सुभासपा का भाजपा से छत्तीस का आंकड़ा हो गया है, इसीलिए 36 सीट मांग रहे हैं। ये लिस्ट नहीं है हारते हुए ‘एनडीए’ गिरोह से बाहर निकलने का बहाना है क्योंकि आधारशून्य हो चुकी सुभासपा को अगर भाजपा 36 सीटें देने पर मजबूर हुई तो बाक़ी दल और बी-पी टीम भी उसी हिसाब से सीटें माँगेंगी… फिर तो भाजपा के पास लड़ने के लिए लगभग आधी सीटें ही बचेंगी शायद इसीलिए भाजपा के केवल 209 प्रत्याशियों की सूची आई है।

ये भी पढ़ें –  ज्यादा सीटों के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स की राह पर निषाद पार्टी और सुभासपा, अपना दल की ये रणनीति



ये भी पढ़ें – भावुक आजम बोले- मुझे देश छोड़ने की अनुमति दे सरकार, बच्चों से बीड़ी बनवा लेता, लेकिन जेल नहीं जाने देता


 

अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले भी सुभासपा को लेकर सीटों से संबंधित दावा किया था। अब उन्होंने लिस्ट जारी की है।

भाजपा ने सपा की साजिश करार दिया

इसके पहले भी सपा ने बीते दिनों एनडीए के सहयोगी दलों को मिलने वाली सीटों को लेकर कुछ आंकड़े जारी किए थे। इसमें सहयोगी दलों को उनकी जातियों के बीच स्वीकार्यता के आधार पर अधिक भागीदारी देने की बात कही गई थी। हालांकि, भाजपा नेताओं ने इन आंकड़ों को खारिज करते हुए इसे सपा की साजिश करार दिया था। अब चुनाव के दौरान सीटों के बंटवारे में सहयोगी दलों को कितनी हिस्सेदारी मिलती है और इसके बाद उनका रुख क्या रहता है, इस पर सबकी नजर रहेगी।

By admin