इमेज स्रोत, @TVKPartyHQ/X
कांग्रेस ने तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके को समर्थन देने के संकेत दिए हैं.
कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा है टीवीके के प्रमुख विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा है.
वेणुगोपाल ने कहा, ”कांग्रेस का यह साफ़ मानना है कि तमिलनाडु में जनादेश एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के पक्ष में है, जो संविधान की भावना और शब्दों दोनों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हो.”
उन्होंने कहा, ”कांग्रेस ये सुनिश्चित करना चाहती है कि भाजपा और उसके सहयोगी किसी भी रूप में तमिलनाडु की सरकार न चला सकें. थिरु विजय ने भी कामराज से प्रेरणा लेने की बात कही है.”
वेणुगोपाल के मुताबिक़, ”कांग्रेस नेतृत्व ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी को निर्देश दिया है कि वे चुनावी जनादेश में झलक रही राज्य की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए थिरु विजय के अनुरोध पर अंतिम निर्णय ले.”
टीवीके ने तमिलनाडु की 234 सीटों में से 108 सीटें जीती हैं. जबकि सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत है. कांग्रेस ने तमिलनाडु में पांच सीटें जीती हैं.