• Mon. Nov 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘यौन उत्पीड़न और धर्म बदलने का दबाव’, पश्चिम बंगाल में ईसाइयों में कैसा ख़ौफ़

Byadmin

Nov 2, 2026


टूटा हुआ क्रॉस

इमेज कैप्शन, जुलाई 2026 में पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में निर्माणाधीन एक चर्च पर कथित तौर पर ‘हिंदुत्ववादी’ उपद्रवियों ने हमला किया था, जिसमें चर्च पर लगा क्रॉस तोड़ दिया गया था

पश्चिम बंगाल राज्य में ईसाई समुदाय के लोगों पर हमलों की कई घटनाओं के आरोप लगे हैं.

पूर्वी मिदनापुर के पांशकुड़ा में एक ईसाई परिवार ने आरोप लगाया है कि विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के सदस्य बताने वाले कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की और सरकारी सुविधाएं बंद कराने की धमकी दी.

हमले में घायल पार्वती हेम्ब्रम सोरेन ने बीबीसी न्यूज़ बांग्ला को बताया कि सोमवार रात उनका परिवार एक साथ प्रार्थना करने की तैयारी कर रहा था. इसी दौरान नशे में धुत 30 से ज़्यादा लोग जबरन उनके घर में घुस आए और उन पर हमला कर दिया.

पार्वती सोरेन ने कहा, “उन्होंने मेरे बाल पकड़कर मुझे पीटा. वे कह रहे थे कि हमें इस घर में नहीं रहने देंगे. वे मेरे पति को बहुत ही भद्दी गालियां दे रहे थे. हमारे रिश्तेदार भी हमारे साथ थे, उन्होंने मेरी बहनों पर भी हाथ उठाया. उन्होंने हमारे फोन छीनने की कोशिश की.”

‘मेरे बाल पकड़कर पीटा, पति को गालियां दी’

हमले के बाद पांशकुड़ा की रहने वाली पार्वती हेम्ब्रम सोरेन अस्पताल पहुंचीं.

इमेज कैप्शन, हमले के बाद पांशकुड़ा निवासी पार्वती हेम्ब्रम सोरेन अस्पताल पहुंचीं

कुछ दिन पहले दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम मिदनापुर के चंद्रकोना में भी बजरंग दल के सदस्य बताए जाने वाले लोगों के एक समूह पर आरोप लगे कि उसने कई ईसाई परिवारों पर हमला किया.

By admin