पाकिस्तान ए ने राइजिंग स्टार एशिया कप के मुकाबले में भारत ए को 48 रनों से हरा दिया। रविवार को दोहा में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 313 रन बनाए थे। जवाब में भारत ए की टीम 49.1 ओवर में 265 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ए के लिए कप्तान तिलक वर्मा ने एक बार फिर शानदार शतक जड़ा, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। तिलक 149 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 100 रन बनाकर आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।