• Sat. Nov 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राजस्थानः सरहद पर बसे श्रीगंगानगर का प्रदूषण चर्चा में क्यों, क्या कह रहे हैं लोग – ग्राउंड रिपोर्ट

Byadmin

Nov 28, 2026


श्री गंगानगर दुनिया के प्रदूषित शहरों की सूची में दर्ज होने के बाद से लगातार चर्चाओं में बना हुआ है

इमेज कैप्शन, श्री गंगानगर दुनिया के प्रदूषित शहरों की सूची में दर्ज होने के बाद से लगातार चर्चाओं में बना हुआ है

14 नवंबर 2026 की सुबह लगभग सात बजे श्रीगंगानगर कृषि मंडी के पास एक चौराहे पर खड़े होकर दूर देखने की कोशिश की, तो सड़क और आसपास की इमारतें धुंध में धुंधली दिखाई दे रही थीं.

गाड़ियों की आवाजाही जारी थी, लोग अपने काम पर जा रहे थे. लेकिन, हवा में धुएं की मोटी परत पसरी हुई थी.

यह नज़ारा कुछ वैसा ही दिखाई पड़ रहा था जैसे दिल्ली के इंडिया गेट से प्रदूषण की रिपोर्टिंग के दौरान धुआं-धुआं दिखाई पड़ता है.

कुछ देर शहर में घूमने के दौरान आंखों में जलन महसूस होने लगी.

वीडियो कैप्शन, दुनिया की सबसे प्रदूषित जगहों में राजस्थान का ज़िला

ठीक ऐसा ही नज़ारा शहर से निकलकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब बसे गांवों और खेतों में भी दिखाई दिया.

By admin