• Thu. Sep 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राजस्थान: तानों से स्टारडम तक, कौन हैं चूरू के 12 साल के ‘एलियन स्टार’

Byadmin

Sep 17, 2026


चेहरे को लेकर लोग मोती को बंदर और एलियन कह कर चिढ़ाते थे, उन्होंने इन्हीं तानों को अपनी ताक़त बनाया और एलियन स्टार नाम से हिट हो गए.

इमेज स्रोत, मोहर सिंह मीणा

इमेज कैप्शन, इनका नाम है मोती मेघवाल. यही हैं सोशल मीडिया सेंसेशन ‘एलियन स्टार’

चूरू ज़िले के सुजानगढ़ से आगे बढ़ते हुए जब आप चारिया गांव की तरफ़ जाते हैं तो सड़क धीरे-धीरे छोटी होती जाती है.

सामने रेतीली पगडंडी और उसके आसपास राजस्थान के गांवों का वही जाना-पहचाना सन्नाटा. लेकिन इसी सन्नाटे के बीच तीन कमरों वाला एक घर ऐसा है, जहां इन दिनों दूर-दराज़ से लोग आ रहे हैं.

जब हम वहां पहुंचे तो घर के बाहर काफ़ी लोग मौजूद थे. कोई सेल्फ़ी लेने के लिए इंतज़ार कर रहा है और कोई दूर से सिर्फ़ इसलिए पहुंचा है ताकि वह उस बच्चे को सामने से देख सके जिनका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर देखा है.

दरअसल ये सारी भीड़ मोती मेघवाल के लिए है, जिन्हें सोशल मीडिया की दुनिया ‘एलियन स्टार’ के नाम से जानती है.

वीडियो कैप्शन, एलियन स्टार’ के नाम से मशहूर राजस्थान के मोती, कैसे बने सोशल मीडिया स्टार

मोती के बारे में सुनकर शायद सबसे पहले आपके मन में यह सवाल आए कि आख़िर इस बच्चे में ऐसा क्या है कि लोग उससे मिलने पहुंच रहे हैं.

By admin