• Mon. May 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

रायपुर में दीमक चाट गई म्यूज़ियम के रिकॉर्ड, हज़ारों साल पुरानी चीज़ों की सुरक्षा ख़तरे में

Byadmin

May 18, 2026


संग्रहालय में संरक्षित सिरपुर से प्राप्त मंजुश्री की दुर्लभ कांस्य प्रतिमा, इसकी सबसे महत्वपूर्ण धरोहरों में से एक है

इमेज स्रोत, Alok Putul

इमेज कैप्शन, संग्रहालय में संरक्षित सिरपुर से प्राप्त मंजुश्री की दुर्लभ कांस्य प्रतिमा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डेढ़ सौ साल पुराने महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय के छह में से पाँच एक्सेशन रजिस्टरों को दीमक खा गई है.

पिछले बुधवार को जब संग्रहालय का डबल लॉक कमरा खोला गया, तब इस बात का पता चला.

एक्सेशन रजिस्टर संग्रहालयों और पुस्तकालयों में इस्तेमाल होने वाली आधिकारिक लॉगबुक को कहते हैं जिसमें उनके संग्रह में जोड़ी गई हर नई वस्तु का स्थायी रिकॉर्ड रखा जाता है.

इस ख़बर के बाहर आने के बाद संग्रहालय में हड़कंप मचा हुआ है.

संग्रहालय के संयुक्त संचालक डॉक्टर जेआर भगत ने बीबीसी से कहा, “फ़रवरी के महीने में राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे के समय डबल लॉक के भीतर रखी गई दुर्लभ कलाकृतियों को देखने के लिए संबंधित कमरे को खोला गया था, उस समय एक्सेशन रजिस्टर सुरक्षित थे.”

By admin