• Wed. Jul 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राहुल गांधी के धरने पर बैठते ही मोदी सरकार के मंत्री तत्काल बात करने क्यों पहुँच गए थे?

Byadmin

Jul 22, 2026


राहुल गांधी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, राहुल गांधी के धरना पर बैठते ही केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तत्काल उनसे बातचीत करने पहुँच गए थे

राहुल गांधी मंगलवार को अचानक से नई दिल्ली में 7 लोक कल्याण मार्ग पर स्थित प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए.

राहुल की इस योजना का किसी को भी अंदाज़ा नहीं था. मीडिया को भी तब पता चला, जब राहुल गांधी धरने पर बैठ गए.

जब विपक्ष के ज़्यादातर नेता सीजेपी और सोनम वांगचुक के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जंतर मंतर जा रहे थे, तब राहुल ने 7 लोक कल्याण मार्ग पर बैठने का फ़ैसला किया.

मंगलवार को एनसीपी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से मुलाक़ात की थी.

हालांकि सुप्रिया सुले 7, लोक कल्याण मार्ग भी पहुंचीं, जहाँ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी धरने पर बैठे थे. बाद में राहुल, प्रियंका और कांग्रेस के अन्य सांसदों को हिरासत में लेकर वहाँ से ले जाया गया.

By admin