• Fri. Nov 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

रिटायरमेंट के बाद पीएफ़ का ‘मंथली पेंशन’ प्लान, क्या है नफ़ा नुक़सान

Byadmin

Nov 20, 2026


प्रॉविडेंट फंड

इमेज कैप्शन, ईपीएफ़ओ ने प्रॉविडेंट फंड से किस्तो में पैसे निकालने की सुविधा की मंजूरी दी है. क्या रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए ये फ़ायदे का सौदा है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

नौकरी के दौरान आपकी सैलरी का एक हिस्सा हर महीने प्रॉविडेंट फंड यानी ईपीएफ़ में जमा होता है. इस पर ब्याज भी मिलता है और रिटायरमेंट तक एक बड़ी रकम तैयार हो जाती है.

क्या रिटायरमेंट के बाद पूरी रकम निकाल लेना बेहतर है या इसे इस खाते में रखकर हर महीने कुछ पैसा निकालना चाहिए?

इसी को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफ़ओ ने एक नई सुविधा को मंजूरी दी है. इसका नाम है सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान यानी एसडब्ल्यूपी .

इस सुविधा के तहत कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद अपने पीएफ़ की पूरी रकम एक साथ निकालने के बजाय किस्तों में हासिल कर सकेंगे.

तो समझते हैं कि एसडब्ल्यूपी क्या है, यह कैसे काम करता है और ईपीएफ़ओ का नया विकल्प दूसरे निवेश विकल्पों से कितना अलग है.

By admin