• Wed. Nov 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

रेप सर्वाइवर की आपबीती, मॉडलिंग एजेंसी ने कैसे एपस्टीन के चंगुल में पहुंचा दिया

Byadmin

Nov 11, 2026


रोजा के लंबे काले बाल और भूरी आँखें हैं - उसने काले रंग का टॉप पहना हुआ है.
इमेज कैप्शन, सर्वाइवर रोज़ा का कहना है कि एपस्टीन के घर पर फ़ोटोशूट के बाद तीन साल तक उनका बलात्कार किया गया

संपादन: मैथ्यू एल्ट्रिंघम

कानूनी जांच: सारा मैककॉल

एक महिला जिनका जेफ़री एपस्टीन ने बलात्कार किया था, उनका कहना है कि जो मॉडल एजेंसी उनका प्रतिनिधित्व करती थी उसके अध्यक्ष ने उन्हें उन्हें ख़तरे में डाल दिया.

महिला के मुताबिक़, एजेंसी के अध्यक्ष ने उन्हें फ़्लोरिडा में यौन अपराध के दोषी एपस्टीन के बीच हाउस में दो फ़ोटोशूट के लिए भेजा था.

उस समय यानी साल 2009 में एपस्टीन नाबालिग के ख़िलाफ़ यौन अपराधों के मामले में जेल की सजा काट रहा था, लेकिन उसे हर दिन अपने घर से काम करने की अनुमति थी.

वीडियो कैप्शन, खबरों में आप लगातार जेफ़री एपस्टीन का नाम सुन और देख रहे होंगे.

अन्य महिलाओं के अनुभव

इन महिलाओं में से एक का अनुभव बताता है कि किस तरह सहायकों को भी यौन शोषण के इस पूरे तंत्र का हिस्सा बनाया जाता था.

न्याय विभाग के दस्तावेज़ों के मुताबिक़, एल्कहोली ने एपस्टीन को सुझाव दिया था कि उसका एक महिला सहायक पहले इस लड़की से दोस्ती करे और फिर उसे एपस्टीन से मिलवाए.

हमने इस महिला से बात की. उसने बताया कि 19 साल की उम्र में एपस्टीन से पहली मुलाक़ात के दौरान न्यूयॉर्क स्थित उसके टाउनहाउस में उसका यौन शोषण किया गया था.

रैमसे एल्कहोली ने बीबीसी से कहा, “मैं इस आरोप को पूरी तरह ख़ारिज करता हूं कि मुझे किसी भी तरह के शोषण की जानकारी थी या मैंने इसमें मदद की थी. उस समय मुझे किसी भी तरह के शोषण की जानकारी नहीं थी. मुझे सिर्फ 2008 के उसके क़ानूनी मामले के बारे में एपस्टीन की बताई बातों की जानकारी थी, जिन पर मैंने ग़लत तरीक़े से भरोसा कर लिया.”

उन्होंने आगे कहा, “रिकॉर्ड और प्रकाशित रिपोर्टों से पता चलता है कि उसके करीबी लोगों के दायरे में मौजूद दूसरी महिलाएं अक्सर लड़कियों को अपने जाल में फंसाती थीं. मैं कभी उस दायरे का हिस्सा नहीं था और न ही ऐसी किसी गतिविधि में शामिल था. मेरा मक़सद मॉडल्स को एक बेहद प्रभावशाली व्यक्ति से मिलवाकर पेशेवर अवसर दिलाने में मदद करना था.”

वकील सिग्रिड मैककॉली का कहना है कि इन महिला सहायकों के पास अपने व्यवहार को लेकर कोई विकल्प नहीं था.

उन्होंने कहा, “इन युवा सर्ववाइवर्स का नियमित रूप से यौन शोषण किया जा रहा था. उनकी रोजी-रोटी छिनने का ख़तरा था. उन्हें वही करना पड़ता था, जो उनसे कहा जाता था.”

हमने पूर्वी यूरोप की एक दूसरी मॉडल सिमोना (बदला हुआ नाम) से भी बात की. उन्होंने बताया कि एपस्टीन ने 200 से ज़्यादा बार उनका रेप किया था.

सिमोना ने कहा, “लोग सोचते हैं कि हमें इससे कुछ मिला था, कि हमने पैसे या प्रभावशाली लोगों तक पहुंच हासिल करने के लिए इस शोषण के लिए सहमति दी थी. लेकिन यह सच नहीं है. हमारे अंदर गहरा मानसिक आघात रह गया है.”

उसने बताया कि जब वह पहली बार एपस्टीन से मिली थीं, तब उनकी उम्र 20 साल थी और वह पहले से ही न्यूयॉर्क की एक मॉडल एजेंसी से जुड़ी हुई थीं. एपस्टीन ने उन्हें अपनी एक ‘अच्छी’ दोस्त फ़ेथ केट्स से मिलवाने की पेशकश की थी.

उस समय केट्स नेक्स्ट मैनेजमेंट की प्रमुख थीं. यह दुनिया की सबसे बड़ी मॉडल एजेंसियों में से एक है.

उन्होंने पिछले साल दिसंबर में कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी पद से इस्तीफ़ा दे दिया था, लेकिन क़ानूनी रिकॉर्ड में अब भी उनका नाम कंपनी के निदेशक के तौर पर दर्ज़ है.

फ़ेथ केट्स के वकीलों ने बीबीसी से क्या कहा

फेथ केट्स कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं, उनके घने काले बाल और भूरी आंखें हैं.

इमेज कैप्शन, सिमोना का कहना है कि फ़ेथ केट्स (तस्वीर में दिख रही हैं) ने उनसे एपस्टीन के अनुरोध पर मुलाकात की थी

सिमोना का कहना है कि इस मुलाक़ात के दौरान केट्स ने उसे प्लास्टिक सर्जरी कराने का सुझाव दिया था और एक सर्जन की जानकारी एपस्टीन को भेजी थी.

केट्स से मुलाक़ात के बाद सिमोना का कहना है कि एपस्टीन ने उन्हें मॉडलिंग छोड़ने के लिए मना लिया.

रोज़ा और एपस्टीन की कई अन्य पीड़ितों की तरह सिमोना भी उसकी सहायक बन गईं. उनका कहना है कि इसके बाद एपस्टीन ने क़रीब दो साल तक उसका रेप किया और उसकी ज़िंदगी के हर पहलू को नियंत्रित किया.

जस्टिस डिपार्टमेंट के दस्तावेज़ों से पता चलता है कि एपस्टीन ने केट्स से पांच अन्य मॉडल्स से मिलने के लिए भी कहा था. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कितनी मुलाक़ातें हुई थीं.

फ़ेथ केट्स के वकीलों ने बीबीसी से कहा, “जेफ़री एपस्टीन लोगों को अपने जाल में फंसाने में माहिर था. मिसेज़ केट्स भी उन लोगों में शामिल थीं, जिन्हें एपस्टीन ने बुरी तरह गुमराह किया था. अगर उन्हें उस समय वे सभी बातें पता होतीं, जो अब उन्हें और बाकी दुनिया को पता हैं, तो वह कभी भी एपस्टीन के संपर्क में नहीं आतीं.”

वकीलों ने यह भी कहा कि केट्स ने कभी किसी मॉडल को प्लास्टिक सर्जरी कराने के लिए नहीं कहा था.

हमने नेक्सट मैनेजमेंट से भी इस मामले पर जवाब मांगा, लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

सीनेटर मायरी ने बीबीसी से कहा कि अगर उनका विधेयक क़ानून बनता है और कोई व्यक्ति मॉडल्स को एपस्टीन के पास भेजता है, जबकि उसे पता था या पता होना चाहिए था कि एपस्टीन क्या कर रहा है, तो उसे जवाबदेह ठहराया जाएगा.

रोज़ा को उम्मीद है कि अपनी कहानी साझा करने से दूसरी महिलाएं भी सामने आने के लिए प्रोत्साहित होंगी.

उसने कहा, “ऐसी बहुत-सी महिलाएं हैं, जो इस बारे में कभी बात नहीं करतीं, क्योंकि उन्हें डर लगता है. इसलिए मेरी उन सभी बहनों से, जो इस शोषण से बचकर निकली हैं, मैं कहना चाहती हूं कि अब आप मुझे जानती हैं. आप मेरा नाम जानती हैं. मैं कहती हूं, मुझसे संपर्क करें.”

अतिरिक्त रिपोर्टिंग: अनिका ग्रॉसर

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट… सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

By admin