• Sun. Nov 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, भारत के लिए उन्हें वापस लाना कितना मुश्किल?

Byadmin

Nov 15, 2026


ललित मोदी

इमेज कैप्शन, ललित मोदी ने बताया कि 15 सितंबर 2026 को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में आयोजित एक समारोह में उन्होंने ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने का जश्न मनाया था (फ़ाइल फ़ोटो)

लंदन में रह रहे आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर ली है. उन्होंने 14 नवंबर को ऑक्सफ़ोर्ड यूनियन में अपने संबोधन के दौरान इसकी जानकारी दी.

ललित मोदी ने ब्रिटेन को कई सालों से अपना घर बताते हुए वहां के लोगों, संस्थाओं, परंपराओं और मूल्यों के प्रति आभार जताया. उन्होंने ब्रिटिश नागरिकता को अपने लिए गर्व, कृतज्ञता और ज़िम्मेदारी से जुड़ा एक विशेष अवसर बताया.

ललित मोदी ने बताया कि 15 सितंबर 2026 को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में आयोजित एक समारोह में उन्होंने ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने का जश्न मनाया था.

हालांकि, उनके इस एलान के बाद भारत में उनके ख़िलाफ़ चल रही जांच और उन्हें वापस लाने की कोशिशों को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है.

सवाल उठ रहे हैं कि क्या अब भारत के लिए उन्हें वापस लाना और उनके ख़िलाफ़ चल रही जांच को आगे बढ़ाना मुश्किल हो जाएगा?

By admin