{“_id”:”6adc02f3542de61c1a0da8ba”,”slug”:”world-polio-day-delhi-has-been-polio-free-for-17-years-next-month-2026-10-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”विश्व पोलियो दिवस: 17 साल से पोलियो मुक्त है दिल्ली, अगले महीने लाखों बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

file pic
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पल्स पोलियो अभियान का दो बूंद जिंदगी की का नारा पिछले 17 साल से दिल्ली को पोलियो की बीमारी से मुक्त बनाए हुए है। आखिरी बार दिल्ली में वर्ष जून 2009 में पोलियो का मामला सामने आया था। इस अभियान के तहत 0-5 वर्ष के बच्चों को समय-समय पर पोलियो बूथों पर ओरल पोलियो वैक्सीन की दवा पिलाई जाती है जो किसी कारण वश दवा पीने से छूट जाते है उन्हें स्वास्थ्य विभाग और स्वयंसेवकों की टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन देश को 2014 में आधिकारिक रूप से पोलियो मुक्त घोषित कर चुका है।
पोलियो के पूर्ण टीकाकरण के लिए कम से कम तीन ओरल पोलियो वैक्सीन(ओपीवी) और दो इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन (आईपीवी) वैक्सीन की जरूरत होती है। ओपीवी जन्म के समय के बाद आमतौर पर छह, दस और 14 सप्ताह की उम्र में तीन खुराक पिलाई जाती हैं। जबकि आईपीवी की कम से कम 2 खुराक छह या 14 सप्ताह की उम्र में राष्ट्रीय कार्यक्रम के अनुसार दी जाती है। बच्चे की उम्र बढ़ने पर उसे अतिरिक्त बूस्टर डोज भी दी जाती है।
पिछले वर्ष जनवरी 2025 से दिसंबर से 2025 के बीच पोलियोमाइलाइटिस के सेक्वेले यानि पोलियो के बाद होने वाली समस्याओं को लेकर 13 मामले दर्ज किए गए। इसमें दो पुरुष और 11 महिलाएं शामिल थी जिन्हें उपचार के लिए भर्ती किया गया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह ऐसे मामले होते है जिनको पहले कभी पोलियो हुआ था लेकिन उसके दुष्प्रभाव बाद में सामने आए।
आईपीवी की इतनी डोज लगी
स्वास्थ्य सेवा निदेशालय की वार्षिक रिपोर्ट 2025-26 के अनुसार जनवरी 2025 से लेकर दिसंबर 2025 तक के बीच आईपीवी वैक्सीन की पहली डोज 270113, दूसरी डोज 261879, तीसरी डोज 266427 लगाई गई। जबकि वर्ष 2024-25 की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीवी वैक्सीन की पहली डोज 285073, दूसरी डोज 281317 और तीसरी डोज 294132 लगाई गई।
17-18 लाख बच्चे पीयेंगे नवंबर में दो बूंद जिंदगी की
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि विश्व पोलियो दिवस पर पोलियो की बीमारी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। दो बूंद जिंदगी की नारे से कैसे देश और दिल्ली पोलियो मुक्त हुआ उसके बारे में बताया जाएगा। जबकि अगले माह नवंबर की 22 तारीख से छह दिन तक दिल्ली में बड़े स्तर पर पोलियो की दवा पिलाने का अभियान चलाया जाएगा। करीब 17-18 लाख बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।