• Tue. Oct 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

साइक्लोन अर्नब की वजह से आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलेज बंद, और कहां-कहां असर?

Byadmin

Oct 27, 2026


समुद्र में ऊंची लहरें (फ़ाइल फ़ोटो)

विशाखापत्तनम के साइक्लोन वॉर्निंग सेंटर ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में बना गंभीर दबाव का क्षेत्र तूफ़ान में बदल गया है.

साइक्लोन वॉर्निंग सेंटर के निदेशक पीएलएन मूर्ति ने बीबीसी से कहा कि ‘अर्नब’ तूफ़ान पिछले छह घंटों में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से आगे बढ़ा है.

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तूफ़ान अभी विशाखापट्टनम से 650, काकीनाडा से 730, मछलीपट्टनम से 830 और बापटला से 910 किलोमीटर दूर है.

‘अर्नब’ के बुधवार (28 अक्तूबर) को तट से टकराने की आशंका के मद्देनज़र ओडिशा और आंध्र प्रदेश में एहतियाती कदम उठाए गए हैं. दोनों राज्यों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं, समुद्र में मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है और राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखा गया है.

फिलहाल चक्रवात बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य हिस्से में विशाखापत्तनम से लगभग 610 किलोमीटर दूर स्थित है. यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है.

By admin