• Thu. Jul 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘साफ़ पानी मांगा तो हम पर एफ़आईआर हो गई’, हरियाणा के गांव में डेढ़ महीने से धरते पर लोग- ग्राउंड रिपोर्ट

Byadmin

Jul 9, 2026


वीडियो कैप्शन, हरियाणा के इस गांव में डेढ़ महीने से धरने पर लोग, मांग रहे साफ़ पानी

‘साफ़ पानी मांगा तो हम पर एफ़आईआर हो गई’, हरियाणा के गांव में डेढ़ महीने से धरने पर लोग- ग्राउंड रिपोर्ट

प्रकाशित

हरियाणा के हांसी ज़िले के चनौत गांव के लोग लंबे समय से पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर शिकायत कर रहे हैं.

उनका कहना है कि नल का पानी पीने लायक नहीं है.

कई परिवार अब बाज़ार से पानी ख़रीदने या टैंकरों पर निर्भर रहने को मजबूर हैं.

वहीं आर्थिक तौर पर कमज़ोर परिवार वही पानी पी रहे हैं.

लगातार शिकायतों के बावजूद जब हालात नहीं बदले, तो 16 मई से गांव के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. ग्रामीणों का क्या कहना है?

उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर किस तरह के आरोप लगाए और पुलिस का इस मामले पर क्या कहना है?

देखिए बीबीसी संवाददाता मृदुलिका झा की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

शूट, एडिट: अरीबा अंसारी

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

By admin