• Fri. Sep 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में कोर्ट ने क्या गंभीर सवाल उठाए

Byadmin

Sep 4, 2026


दिशा सालियान

इमेज स्रोत, UGC

इमेज कैप्शन, दिशा सालियान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं

दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस द्वारा अब तक की गई जाँच में कई गंभीर ख़ामियों के बारे में बताते हुए बुधवार को इसकी जाँच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी.

यह मामला साल 2020 के 8 और 9 जून की दरमियानी रात का है. मुंबई के मलाड इलाक़े में एक बहुमंज़‍िला इमारत की 12वीं मंज़‍िल से गिरकर द‍िशा सालियान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. उस समय पुलिस ने जाँच के बाद यह दावा किया था कि द‍िशा की मौत आत्महत्या थी.

द‍िशा के पिता सतीश सालियान ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की मौत कोई साधारण आत्महत्या या हादसा नहीं थी.

याचिका में दावा किया गया था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ द‍िशा काम करती थीं, उन्हें कुछ प्रभावशाली लोगों की आपत्तिजनक गतिविधियों के बारे में पता चल गया था, इसकी वजह से रसूख़दार लोगों ने उनकी मौत की साज़िश रची थी.

पिता का आरोप है कि हत्या से पहले दिशा के साथ गैंग रेप किया गया और पुलिस के कुछ अधिकारियों ने असली सबूतों को नष्ट कर एक झूठी कहानी रची.

By admin