• Thu. Aug 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सूरज को पहले कभी इतने क़रीब से नहीं देखा होगा, सामने आईं तस्वीरें

Byadmin

Aug 6, 2026


वीडियो कैप्शन, दुनिया की सबसे शक्तिशाली सौर दूरबीन की नज़र से सूरज को देखिए, सतह के बेहद करीब से हैरान कर देने वाली तस्वीरें (NSF/NSO/AURA/MPS)

दुनिया की सबसे शक्तिशाली सौर दूरबीन का इस्तेमाल कर वैज्ञानिकों ने पहली बार सूरज की सतह की अब तक की सबसे हाई रिजॉल्यूशन तस्वीरें और वीडियो कैद किए हैं.

इन तस्वीरों में सूरज की सतह पर बनने वाले ऐसे ‘भंवर’ (व्हर्लपूल) दिखाई दिए हैं, जिन्हें पहले कभी इतने साफ़ तौर पर नहीं देखा जा सका था.

ये भंवर सूरज के चुंबकीय क्षेत्र (मैग्नेटिक फ़ील्ड) और उसके भीतर मौजूद बेहद गर्म गैसों की लगातार होने वाली हलचल से बनते हैं.

वैज्ञानिकों के मुताबिक़, यही लगातार घूमती हुई गतिविधियां सूरज से निकलने वाले शक्तिशाली ऊर्जा विस्फोटों की बड़ी वजह हैं.

इन्हीं से पैदा होने वाला ‘स्पेस वेदर’ (अंतरिक्ष मौसम) पृथ्वी के बिजली ग्रिड, संचार और नेविगेशन उपग्रहों को प्रभावित कर सकता है. इतना ही नहीं, अंतरिक्ष में मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों के लिए भी यह ख़तरा बन सकता है.

By admin