• Tue. Nov 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सौरव दास ने लगाया ब्रिटेन जाने से रोकने का आरोप, सरकार किस आधार पर उठा सकती है यह क़दम?

Byadmin

Nov 24, 2026


कॉकरोच जनता पार्टी जुलाई महीने में तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के ख़िलाफ़ आंदोलन करने के बाद चर्चा में आई थी

इमेज कैप्शन, कॉकरोच जनता पार्टी जून-जुलाई महीने में तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के ख़िलाफ़ आंदोलन करने के बाद चर्चा में आई थी

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरव दास ने दावा किया है कि उन्हें ऑक्सफ़र्ड यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम के लिए लंदन जाने से रोक दिया गया.

सौरव दास ने सोमवार देर रात दिल्ली एयरपोर्ट से सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया.

उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली इंटरनेशनल पर हूं. दिल्ली से लंदन के लिए मेरी फ़्लाइट रात एक बजे की थी. मैं प्रतिष्ठित ऑक्सफ़र्ड यूनिवर्सिटी जा रहा था, वहां के स्टूडेंट्स यूनियन ने मुझे एक लेक्चर देने के लिए इन्वाइट किया था. मुझे एक पैनल डिस्कशन में हिस्सा लेना था.”

हालांकि इस मामले पर लंदन में मौजूद पत्रकार नाओमी कांटन ने एक्स पर दावा किया है, ” सौरव दास को ऑक्सफ़र्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था. उन्हें ऑक्सफ़र्ड यूनियन में बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था. ऑक्सफ़र्ड यूनियन एक अलग और स्वतंत्र रूप से संचालित डिबेट कराने वाली संस्था है. यह यूनिवर्सिटी का हिस्सा नहीं है.”

उनके इस दावे पर सरकार या किसी आधिकारिक एजेंसी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन सरकार के पास किसी शख़्स को विदेश यात्रा करने से रोकने के लिए कई अधिकार होते हैं.

By admin