• Sun. Apr 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘हमें घर के बदले घर चाहिए’: केन-बेतवा परियोजना का ग्रामीण क्यों कर रहे हैं विरोध

Byadmin

Apr 19, 2026


प्रदर्शन करते ग्रामीण
इमेज कैप्शन, ग्रामीण ये विरोध भारत की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा रिवर लिंकिंग प्रोजेक्ट से होने वाले विस्थापन के ख़िलाफ़ कर रहे हैं

अप्रैल की तपती दोपहर में, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से क़रीब 450 किलोमीटर दूर, केन नदी के किनारे बैठी 20 साल की बबीता अहिरवार कहती हैं, “हमें घर के बदले घर, ज़मीन के बदले ज़मीन और गांव के बदले गांव चाहिए.”

20 साल की बबीता के साथ दर्जन भर से अधिक गांवों के लोग अपने परिवार के साथ छतरपुर ज़िले के धौड़न गांव में पिछले 11 दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे. हालांकि 17 अप्रैल को धरने पर बैठे ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद फ़िलहाल आंदोलन को 10 दिन के लिए स्थगित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि 10 दिन में अगर समाधान नहीं किया जाता है तो वो इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे.

उनका आरोप है कि उन्हें विस्थापन के एवज में मिलने वाला मुआवजा पर्याप्त नहीं है और जो मिल भी रहा है उसके लिए भी उनसे रिश्वत मांगी जा रही है.

ये विरोध भारत की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा रिवर लिंकिंग प्रोजेक्ट से होने वाले विस्थापन के ख़िलाफ़ हो रहा है.

केंद्र सरकार के अनुसार, इस परियोजना से लाखों घरों में बिजली और सिंचाई का पानी पहुंचाया जा सकेगा.

By admin