• Sat. Nov 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘हाथों की मेहंदी भी नहीं हटी और अदालत के चक्कर लगा रही हूं’; श्रावणी राणे और मोहम्मद फ़ैज़ का मामला क्या है?

Byadmin

Nov 21, 2026


श्रावणी राणे और मोहम्मद फैज़

इमेज कैप्शन, श्रावणी राणे और मोहम्मद फैज़ अपनी शादी के रिसेप्शन के दौरान

“वे राजनीति के नाम पर हमें परेशान कर रहे हैं. हम राजनीति में नहीं हैं, तो हमें क्यों परेशान किया जा रहा है? मेरे हाथों पर लगी मेहंदी भी नहीं हटी है और मैं अदालतों के चक्कर लगा रही हूं.”

22 वर्षीय श्रावणी राणे और 26 वर्षीय मोहम्मद फ़ैज़ ने अक्तूबर 2026 में विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी की थी.

हालांकि, श्रावणी की मां ने मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन में श्रावणी के जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मोहम्मद फ़ैज़ के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया.

महाराष्ट्र में मार्च 2026 में, राज्य सरकार ने धर्म की स्वतंत्रता से जुड़ा विधेयक पारित किया था. इसके अनुसार, जबरन या धोखाधड़ी से धर्मांतरण के लिए सज़ा का प्रावधान है. कानून में धर्मांतरण की प्रक्रिया भी बताई गई है.

बीजेपी नेता किरीट सोमैया और श्रावणी की मां नीलेशा राणे कुछ दिन पहले मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन गए थे. इसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की.

By admin