• Fri. Apr 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Ayodhya:श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की वेबसाइट से विशिष्ट दर्शन विकल्प हटा, व्यवस्था से जुड़े और भी कई बदलाव – Ayodhya: Vishisht Darshan Option Removed From Shri Ram Janmabhoomi Trust Website

Byadmin

Apr 24, 2026


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट में बदलाव किया गया है। ट्रस्ट ने ऑनलाइन दर्शन व्यवस्था को सरल बनाते हुए ‘विशिष्ट दर्शन’ का विकल्प हटा दिया है। अब वेबसाइट पर केवल सुगम दर्शन व सामान्य दर्शन का ही विकल्प उपलब्ध है। इसके अंतर्गत श्रद्धालु राम मंदिर में रामलला व राम परिवार के दर्शन के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

ट्रस्ट के इस बदलाव को दर्शन व्यवस्था में समानता और पारदर्शिता लाने का प्रयास माना जा रहा है। ऑनलाइन बुकिंग करने वाले श्रद्धालुओं को अब एक ही श्रेणी में दर्शन की सुविधा मिल रही है। 30 तारीख तक के सभी स्लॉट पहले ही फुल हो चुके हैं।

सुगम दर्शन पास पर श्रद्धालुओं को रामलला व राम परिवार के दर्शन होंगे। जबकि सामान्य दर्शन पास पर रामलला, राम परिवार समेत सप्तमंडपम, कुबेर टीला व सप्तमंडपम के दर्शन होंगे। एक पास पर पांच श्रद्धालुओं को दर्शन की सुविधा होगी। सुगम दर्शन पास पर पहले आठ श्रद्धालु दर्शन कर सकते थे, लेकिन अब संख्या पांच कर दी गई है। 

By admin