12:41 AM, 01-Aug-2026
CWG 2026 Day 9 Live: प्रिया ने इंग्लैंड की मुक्केबाज को हराकर फाइनल में बनाई जगह
भारत की मुक्केबाज प्रिया (60 किग्रा वर्ग) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की एल. किंग्स व्हीटली को 5-0 के एकतरफा अंतर से हराया। इस जीत के साथ प्रिया ने प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
11:43 PM, 31-Jul-2026
CWG 2026 Day 9 Live: मुक्केबाज साक्षी फाइनल में
भारतीय मुक्केबाज साक्षी फाइनल में पहुंच गई हैं। साक्षी ने महिला 51 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में कनाडा की एंबर जान वाल को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया। अब तक भारत के छह मुक्केबाज फाइनल में जगह बना चुके हैं। अभी चार भारतीय मुक्केबाजों का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना बाकी है जिसमें लवलीना बोरगोहेन भी शामिल हैं।
11:10 PM, 31-Jul-2026
CWG 2026 Day 9 Live: यामिनी ने जीता रजत
भारतीय जूडोका यामिनी मौर्य ने महिला 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। यामिनी का फाइनल में इंग्लैंड की एस्लेया टॉपरैक से हुआ। दोनों खिलाड़ियों के बीच ये मैच रोमांचक रहा और निर्धारित समय के बाद गोल्डन स्कोर में भी मैच शानदार रहा। दिलचस्प बात यह रही है कि यामिनी और टॉपरैक में से कोई भी एक अंक हासिल नहीं कर सका। लेकिन दुर्भाग्य से तीन शिडोस (पीला कार्ड) मिलने से यामिनी स्वर्ण पदक लाने से चूक गईं। जूडो में भारत का यह तीसरा पदक है। यामिनी के रजत से पहले अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने स्वर्ण पदक जीते थे।
10:59 PM, 31-Jul-2026
CWG 2026 Day 9 Live: यामिनी का फाइनल जारी
भारतीय जूडोका यामिनी मोर्य का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। महिला 57 किग्रा वर्ग के फाइनल में यामिनी का सामना इंग्लैंड की एस्लेया टॉपरैक से हो रहा है।
10:48 PM, 31-Jul-2026
CWG 2026 Day 9 Live: ट्रैक साइकिलिंग में मिली निराशा
पुरुषों की कीरिन स्पर्धा में भारतीय साइकिलिस्टों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इस प्रतियोगिता की शुरुआती हीट में भारतीय खिलाड़ी पीछे रह गए। देश के तीन खिलाड़ियों में डेविड बेकहम का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। बेकहम ने तीसरी हीट में हिस्सा लिया और पांचवें स्थान पर रहे। वह हीट विजेता ऑस्ट्रेलिया के डेनियल जेम्स बार्बर से 0.780 सेकेंड पीछे रहे। इस हीट से बार्बर और मलयेशिया के मोहम्मद अजिजुलहसनी अवांग ने सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जबकि बेकहम बाहर हो गए। पहली हीट में रोनाल्डो सिंह सातवें और अंतिम स्थान पर रहे। वहीं जेमश सिंह चौथी हीट में पांचवें स्थान पर रहे।
10:34 PM, 31-Jul-2026
CWG 2026 Day 9 Live: प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अस्मिता और हर्ष को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। पीएम ने अस्मिता को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, सचमुच एक शानदार प्रदर्शन! जूडो महिला 48 किग्रा फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने पर अस्मिता डे पर गर्व है! यह प्रदर्शन हमेशा याद रखा जाएगा और जूडो को और ज्यादा लोकप्रिय बनाने में योगदान देगा। उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
A golden performance indeed! Proud of Asmita Dey for winning a Gold in the Judo Women’s 48KG Final! This performance will always be remembered and will contribute towards Judo becoming even more popular. Best wishes for her endeavours ahead. #CWG2026 pic.twitter.com/7quBu2GXcD
— Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2026
हर्ष को बधाई देते हुए पीएम ने लिखा, भारतीय जूडो के लिए ऐतिहासिक दिन! स्वर्ण पदक जीतने पर हर्ष सिंह को बधाई। उनके शानदार प्रदर्शन में उनका जुनून और समर्पण साफ झलकता है। भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं।
Historic Day for Indian Judo!
Congrats to Harsh Singh for winning a Gold. His passion and dedication are clearly reflected in the exceptional performance. Best wishes for the upcoming endeavours.#CWG2026
— Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2026
09:19 PM, 31-Jul-2026
CWG 2026 Day 9 Live: जूडो में लगातार दूसरा स्वर्ण
भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने जूडो में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता है। पहले अस्मिता डे ने महिला 48 किग्रा वर्ग में सोना अपने नाम किया और अब हर्ष सिंह ने पुरुष 60 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। हर्ष ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को 10-0 से हराकर भारत को स्वर्ण दिलाया। हर्ष राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले दूसरे और पहले पुरुष जूडोका हैं। अस्मिता और हर्ष से पहले अब तक किसी भारतीय जूडोका ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक नहीं जीता है।
08:53 PM, 31-Jul-2026
CWG 2026 Day 9 Live: जूडोका अस्मिता का ऐतिहासिक स्वर्ण
भारतीय जूडिका अस्मिता डे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है। अस्मिता का यह स्वर्ण ऐतिहासिक है क्योंकि इससे पहले भारत की ओर से किसी भी जूडोका ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक नहीं जीता था। अस्मिता का सामना फाइनल में कनाडा की हेडी काच से हुआ। अस्मिता फाइनल मुकाबले में 0-1 से पिछड़ रही थीं, लेकिन उन्होंने जल्द ही वापसी करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। चार मिनट का निर्धारित समय पूरा होने के बाद मुकाबला सडेन डेथ तक खींचा, जहां इस भारतीय जूडोका ने सोना अपने नाम किया।
08:51 PM, 31-Jul-2026
CWG 2026 Day 9 Live: सडेन डेथ का खींचा मैच
फाइनल मुकाबला सडेन डेथ की ओर पहुंच गया है। स्कोर फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। सडेन डेथ का मतलब यह है कि जो भी खिलाड़ी एक अंक हासिल करेगी वो जीत जाएगी।
08:43 PM, 31-Jul-2026
CWG 2026 Day 9 Live: जूडोका अस्मिता का फाइनल मैच शुरू
भारतीय जूडोका अस्मिता डे का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। अस्मिता के सामना महिला 48 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की हेडी काच हैं। अस्मिता के पास स्वर्ण पदक जीतने का सुनहरा अवसर है।