• Mon. May 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Hpbose 12th Result 2026 Live:आज जारी होगा हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट, सबसे पहले आसान तरीके से यहां देखें नतीजे – Hpbose Hp Board 12th Result 2026 Live Updates Himachal Board Class 12 Result Link Hpboseorg

Byadmin

May 4, 2026


05:42 AM, 04-May-2026

11 बजे होगा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 3 मार्च से 1 अप्रैल तक 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया था। इस दौरान प्रदेश भर में 81 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। शिक्षा बोर्ड ने 5 अप्रैल से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रदेश भर में स्थापित 41 केंद्रों पर किया था। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षा परिणाम को तैयार कर लिया गया है। चार मई को इसे सुबह 11 बजे घोषित कर दिया जाएगा और बोर्ड की वेबसाइट पर इसे अपलोड कर दिया जाएगा।

05:00 AM, 04-May-2026

HPBOSE 12th Result 2026 Live: आज जारी होगा हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट, सबसे पहले आसान तरीके से यहां देखें नतीजे

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आज सुबह 11 बजे 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। प्रदेश भर में 81 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है। शिक्षा बोर्ड सोमवार को आर्ट्स-कॉमर्स और विज्ञान संकाय के परिणाम घोषित करेगा। वहीं इस बार 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। जहां से विद्यार्थी इसे आसानी से देख सकेंगे।

By admin