• Mon. May 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

विनेश फोगाट बोलीं- ‘बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न मामले में वो भी हैं सर्वाइवर’

Byadmin

May 4, 2026


विनेश फोगाट

इमेज स्रोत, @Phogat_Vinesh

इमेज कैप्शन, विनेश फोगाट ने कहा है कि अगर उनके साथ कुछ होता है तो इसकी ज़िम्मेदार भारत सरकार होगी

पढ़ने का समय: 6 मिनट

ओलंपियन और भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी सुरक्षा का हवाला देते हुए भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफ़आई) के एक रैंकिंग टूर्नामेंट को लेकर कई आशंकाएं ज़ाहिर की हैं.

साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि वो डब्ल्यूएफ़आई के पूर्व अध्यक्ष “बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न की शिकायत करने वाली 6 महिला सर्वाइवर्स में से एक हैं.”

विनेश फोगाट ने कहा कि डब्ल्यूएफ़आई ने एक रैंकिंग टूर्नामेंट के आयोजन का एलान किया है जो बृजभूषण शरण सिंह के क्षेत्र गोंडा में आयोजित किया जा रहा है.

विनेश ने अपनी सुरक्षा के साथ-साथ इस टूर्नामेंट के निष्पक्ष होने पर गहरी आशंकाएं ज़ाहिर की हैं.

डब्ल्यूएफ़आई के अध्यक्ष संजय सिंह ने अंग्रेज़ी अख़बार द इंडियन एक्सप्रेस से कहा है कि वह उनकी सुरक्षा की ‘व्यक्तिगत तौर पर गारंटी’ देंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विनेश जो कि एक कांग्रेस विधायक भी हैं, उनको इस मुद्दे पर पॉलिटिकल नहीं होना चाहिए

By admin