• Sun. Jun 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Ind Vs Ire Live Score:आयरलैंड को लगा छठा झटका, जॉर्ज डॉकरेल पवेलियन लौटे; अर्शदीप को मिली सफलता – Ind Vs Ire T20 Live Score: India Vs Ireland 2nd T20 Today Match Scorecard Updates In Hindi

Byadmin

Jun 28, 2026


07:34 PM, 28-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: आयरलैंड को छठा झटका

अर्शदीप सिंह ने जॉर्ज डॉकरेल को आउट कर आयरलैंड को छठा झटका दिया। डॉकरेल 14 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए। 

07:30 PM, 28-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: मैच दोबारा शुरू

बेलफास्ट में बारिश रुकने के बाद मुकाबला दोबारा शुरू हो गया है। आयरलैंड के लिए हैरी टेक्टर अर्धशतक के करीब और उनका साथ डॉकरेल निभा रहे हैं। 

07:25 PM, 28-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: बारिश के कारण रुका खेल

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला बारिश के कारण रुक गया है। बारिश के कारण मैच रुकने तक आयरलैंड ने 17.1 ओवर में पांच विकेट पर 132 रन बनाए हैं। फिलहाल क्रीज पर हेरी टेक्टर 46 और जॉर्ज डॉकरेल 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

07:14 PM, 28-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: हैट्रिक से चूके शिवम दुबे

आयरलैंड की पारी का 15वां ओवर करने आए शिवम दुबे ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। शिवम ने पहले बेंजामिन को पवेलियन भेजा और फिर अगली ही गेंद पर गारेथ डेलानी को बोल्ड किया। हालांकि, वह हैट्रिक पूरी करने से चूक गए।

07:12 PM, 28-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: आयरलैंड को चौथा झटका

शिवम दुबे ने बेंजामिन क्लेटिज को आउट कर आयरलैंड को चौथा झटका दिया। बेंजामिन 23 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए।

06:58 PM, 28-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: बेंजामिन-टेक्टर की साझेदारी

बेंजामिन और टेक्टर के बीच साझेदारी पनप रही है जिससे आयरलैंड का स्कोर 100 के करीब पहुंच गया है।

06:37 PM, 28-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: आयरलैंड को तीसरा झटका

प्रिंस यादव ने लॉर्कन टकर को आउट कर आयरलैंड को तीसरा झटका दिया है। प्रिंस के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह पहला विकेट है। टकर 18 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए।

06:33 PM, 28-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: पावरप्ले समाप्त

आयरलैंड ने पावरप्ले के दौरान दो विकेट गंवाए। पावरप्ले समाप्त होने के बाद आयरलैंड ने दो विकेट पर 44 रन बनाए हैं। फिलहाल क्रीज पर लॉर्कन टकर और हैरी टेक्टर मौजूद हैं। 

06:13 PM, 28-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: आयरलैंड को दूसरा झटका

अर्शदीप सिंह ने रॉय एडायर को आउट कर आयरलैंड को दूसरा झटका दिया। एडायर एक गेंद पहले ही आउट होने से बचे थे, लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने तिलक को कैच थमा दिया। एडायर सात गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए।

06:11 PM, 28-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: भारत को पहली सफलता

भारत को टिम टेक्टर के रूप में पहली सफलता मिली है। हर्षित ने टेक्टर को अपना शिकार बनाया जो छह गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर आउट हुए।

By admin