• Sun. Jun 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पेपर लीक और नीट री-एग्ज़ाम के बाद भी सवाल बरकरार: क्या सिस्टम पर लौटेगा युवाओं का भरोसा?

Byadmin

Jun 28, 2026


दिल्ली के  एक सेंटर पर नीट रीएग्ज़ाम

इमेज स्रोत, Sonu Mehta/Hindustan Times via Getty Images

इमेज कैप्शन, देश के 551 शहरों में 5 हज़ार से ज़्यादा सेंटरों पर 22 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने नीट की दोबारा परीक्षा दी थी (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

बीती 21 जून को नीट री-एग्ज़ाम के दौरान 20 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स ने पेपर लीक की आशंकाओं के बीच परीक्षा दी. इस पुनर्परीक्षा के दौरान बिहार में सॉल्वर पकड़े गए, हालांकि अधिकांश जगहों पर सख़्त निगरानी में ठीक ढंग से परीक्षा पूरी हुई.

इससे पहले 3 मई को हुई नीट यूजी में पेपर लीक के मामले सामने आने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने इसे रद्द कर दिया था. इसके बाद विभिन्न राज्यों से नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के आत्महत्या करने की ख़बरें भी सामने आईं, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया.

उधर, सीबीएसई 12वीं बोर्ड के लिए लागू हुए नए मूल्यांकन सिस्टम ओएसएम (ऑन-स्क्रीन मार्किंग) सिस्टम को लेकर विवाद जारी है और स्टूडेंट्स अपने रिवाइज़ मार्क्स का इंतज़ार कर रहे हैं.

वहीं महाराष्ट्र में रविवार यानी 28 जून को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को पेपर लीक के बाद रद्द कर दिया गया है.

ऐसे में सवाल है कि आख़िर क्या स्टूडेंट्स उन संस्थाओं पर दोबारा भरोसा कर सकेंगे जो उनका भविष्य तय करती हैं? क्या माता-पिता भरोसा कर सकते हैं कि वर्षों का त्याग किसी प्रशासनिक चूक की भेंट नहीं चढ़ेगा?

By admin