09:47 PM, 14-Oct-2026
IND vs WI Live Score: भारत को तीसरा झटका
भारत को तीसरा झटका स्प्रिंगर ने दिया। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर को पवेलियन की राह दिखाई। वह 16 रन बना सके। अब क्रीज पर तिलक वर्मा आए हैं।
09:29 PM, 14-Oct-2026
IND vs WI Live Score: भारत को दूसरा झटका
भारत को दूसरा झटका भी कीमो पॉल ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को ज्वेल एंड्रयू के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ छह रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब अभिषेक का साथ देने कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं।
09:26 PM, 14-Oct-2026
IND vs WI Live Score: भारत को पहला झटका
भारत को पहला झटका कीमो पॉल ने दिया। उन्होंने हेटमायर के हाथों संजू सैमसन को कैच कराया। वह 23 गेंदों में 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब अभिषेक शर्मा का साथ देने ईशान किशन आए हैं।
09:23 PM, 14-Oct-2026
IND vs WI Live Score: सैमसन का अर्धशतक पूरा
संजू सैमसन आज के मैच में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनका साथ देने के लिए अभिषेक शर्मा भी क्रीज पर मौजूद हैं। चार ओवर के बाद स्कोर 60/0 है।
09:06 PM, 14-Oct-2026
IND vs WI Live Score: भारत की पारी शुरू
भारत की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं।
08:47 PM, 14-Oct-2026
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 248 रन का लक्ष्य
वेस्टइंडीज ने भारत को 248 रनों का लक्ष्य दिया है। हैदराबाद में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 247 रन बनाए हैं। उनके लिए शाई होप ने नाबाद शतक जड़ा। वहीं, भारत के लिए अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट झटके।
08:08 PM, 14-Oct-2026
IND vs WI Live Score: पॉवेल आउट हुए
भारत को तीसरी सफलता अर्शदीप सिंह ने दिलाई। उन्होंने रोवमैन पॉवेल को सैमसन के हाथों कैच कराया। वह 17 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। अब शेरफेन रदरफोर्ड बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 13 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 156 रन है।
07:58 PM, 14-Oct-2026
IND vs WI Live Score: शाई होप का अर्धशतक पूरा
वेस्टइंडीज के कप्तान और ओपनर शाई होप ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वेस्टइंडीज का स्कोर दो विकेट पर 129 रन है।
07:45 PM, 14-Oct-2026
IND vs WI Live Score: भारत को दूसरी सफलता
भारत को दूसरी सफलता प्रिंस यादव ने नौवें ओवर में दिलाई। उन्होंने शिमरन हेटमायर का विकेट झटका। वह 12 गेंदों में 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब शाई होप का साथ देने रोवमैन पॉवेल आए हैं।
07:25 PM, 14-Oct-2026
IND vs WI Live Score: भारत को पहली सफलता
भारत को पहली सफलता अक्षर पटेल ने दिलाई। उन्होंने ज्वेल एंड्रयू को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 16 गेंदों में 21 रन बना सके। अब शाई होप का साथ देने शिमरन हेटमायर आए हैं।