08:29 PM, 23-May-2026
LSG vs PBKS Live Score: 11 ओवर का खेल पूरा
11 ओवर का खेल हो चुका है और लखनऊ ने तीन विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। जोश इंग्लिस 38 और ऋषभ पंत 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
08:08 PM, 23-May-2026
LSG vs PBKS Live Score: 69 पर लखनऊ को तीसरा झटका
69 के स्कोर पर लखनऊ को तीसरा झटका लगा। प्रभसिमरन सिंह ने आयुष बदोनी को स्टंप आउट किया। वह 18 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए।
07:51 PM, 23-May-2026
LSG vs PBKS Live Score: पूरन आउट हुए
लखनऊ को दूसरा झटका मार्को यानसेन ने दिया। उन्होंने निकोलस पूरन को बोल्ड किया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। अब आयुष बदोनी बल्लेबाजी के लिए आए हैं। उनका साथ देने के लिए जोश इंग्लिस क्रीज पर मौजूद हैं। चार ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 24 रन है।
07:37 PM, 23-May-2026
LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ को पहला झटका
लखनऊ को पहला झटका ओमरजई ने दिया। उन्होंने प्रभसिमरन के हाथों अर्शिन कुलकर्णी को कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब जोश इंग्लिस का साथ देने निकोलस पूरन आए हैं।
07:29 PM, 23-May-2026
LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ की पारी शुरू
लखनऊ की पारी शुरू हो चुकी है। जोश इंग्लिस और अर्शिन कुलकर्णी क्रीज पर मौजूद हैं।
07:09 PM, 23-May-2026
LSG vs PBKS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जाएंट्स: जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसेन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: हरप्रीत बराड़, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।
07:01 PM, 23-May-2026
LSG vs PBKS Live Score: पंजाब ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि मार्को यानसेन और विजयकुमार विशाक की वापसी हुई है। वहीं, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने भी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। उन्होंने बताया अर्जुन तेंदुलकर डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, अर्शिन कुलकर्णी को भी मौका मिला है।
06:16 PM, 23-May-2026
LSG vs PBKS Live Score: हेड-टु-हेड रिकॉर्ड
इकाना स्टेडियम की पिच को गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है। खासतौर पर यहां पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। गेंद बल्ले पर थोड़ा फंसकर आती है, जिसके कारण बल्लेबाजों के लिए शॉट्स लगाना आसान नहीं रहता है। पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक कुल सात मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 4 मैच पीबीकेएस ने जीते हैं, जबकि 3 मुकाबलों में एलएसजी को जीत नसीब हुई है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को लखनऊ में तेज धूप खिली रहेगी और बारिश होने की आशंका न के बराबर है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
06:16 PM, 23-May-2026
LSG vs PBKS Live Score: फॉर्म में लौटे लखनऊ के खिलाड़ी
वहीं, जोश इंग्लिस ने 29 गेंदों में 60 रनों का योगदान दिया था। निकोलस पूरन भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम के गेंदबाज 221 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे थे। आकाश महाराज सिंह ने 3 ओवर में 54 रन खर्च किए थे, जबकि मयंक यादव ने चार ओवर में 50 रन दिए थे। प्रिंस यादव भी काफी महंगे रहे थे।
06:13 PM, 23-May-2026
LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ न बिगाड़ दे पंजाब का खेल
दूसरी तरफ, प्लेऑफ की रेस से पहले से बाहर हो चुकी लखनऊ पंजाब किंग्स का खेल बिगाड़ने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। एलएसजी का बल्लेबाजी क्रम पिछले दो मुकाबलों में शानदार फॉर्म में दिखाई दिया है। मिचेल मार्श ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 57 गेंदों में 96 रनों की दमदार पारी खेली थी।