• Thu. May 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Pbks Vs Mi Live Score:पंजाब की पारी शुरू, प्रभसिमरन और प्रियांश क्रीज पर; मुंबई ने गेंदबाजी चुनी – Pbks Vs Mi Ipl 2026 Live Score: Punjab Kings Vs Mumbai Indians Today Match Scorecard Updates

Byadmin

May 14, 2026


07:30 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: पंजाब की पारी शुरू

पंजाब की पारी शुरू हो चुकी है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या क्रीज पर मौजूद हैं।

07:06 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: दोनों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: विजयकुमार विशाक, हरप्रीत बरार, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट।

07:02 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: मुंबई ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। आज मुंबई की कमान जसप्रीत बुमराह संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि हार्दिक पांड्या फिलहाल चोटिल हैं और सूर्यकुमार यादव निजी कारणों की वजह से यह मुकाबला नहीं खेलेंगे। मुंबई इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है। सूर्या और अल्लाह गजनफर टीम प्लेइंग-11 में शामिल नहीं है। वहीं, पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट और अजमतुल्लाह ओमरजई के प्लेइंग-11 में शामिल होने की जानकारी दी।

06:44 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: पंजाब की पारी शुरू, प्रभसिमरन और प्रियांश क्रीज पर; मुंबई ने गेंदबाजी चुनी

IPL Live Cricket Score, PBKS vs MI Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच में जीत के साथ पंजाब प्लेऑफ के लिए स्थिति मजबूत करने के इरादे से उतरेगी। 

By admin