• Tue. Nov 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Price Hike:ऑडी कार खरीदने की सोच रहे हैं? जनवरी में बढ़ सकते हैं इन मॉडल्स के दाम, जानें कितनी हो जाएगी कीमत – Audi Cars Get Costlier By Up To 2 Percent From January 2027

Byadmin

Nov 24, 2026


Audi Cars Get Costlier by Up to 2 Percent From January 2027

ऑडी की कार के बढ़ने वाले हैं दाम
– फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

अगर आप नए साल पर लग्जरी कार ऑडी खरीदने वाले हैं, तो आपके ज्यादा रुपये खर्च हाे सकते हैं। कंपनी नए साल में अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने जा रही है। ऑडी इंडिया ने अपने पूरे मॉडल रेंज की कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का एलान किया है। नई कीमतें एक जनवरी 2027 से लागू होंगी। कंपनी के अनुसार, बढ़ती इनपुट कॉस्ट यानी गाड़ियों को बनाने में आने वाले खर्च के चलते यह फैसला लिया गया है। मौजूदा एक्स-शोरूम कीमतों के हिसाब से अलग-अलग मॉडल की कीमत में करीब 87,340 रुपये से लेकर 4.68 लाख रुपये तक का इजाफा हो सकता है।


कब से लागू होंगी नई कीमत?


  • ऑडी इंडिया ने साफ किया है कि उसकी मॉडल रेंज पर 2 प्रतिशत तक की प्राइस हाइक लागू होगी। यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2027 से प्रभावी होगी। कंपनी के ब्रांड डायरेक्टर बलबीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि बढ़ती इनपुट कॉस्ट के चलते कीमतों में बदलाव जरूरी हो गया है।

  • उन्होंने कहा कि बढ़ती इनपुट कॉस्ट के जवाब में हम दो प्रतिशत तक की प्राइस रिवीजन लागू करेंगे। यह समायोजन हमारे बिजनेस की लंबी अवधि की स्थिरता बनाए रखने के लिए जरूरी है। कंपनी का कहना है कि इस बार कीमतों में बढ़ोतरी को यथासंभव नियंत्रित रखा गया है। अपडेटेड मॉडल कीमतें जनवरी में जारी की जाएंगी।

इस वित्त वर्ष में दूसरी बार बढ़ेंगे दाम


कंपनी की ओर यह दाम दूसरी बार बढ़ाए जा रहे हैं। इससे पहले अप्रैल 2026 में भी कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी। उस समय भी बढ़ती लागत और रुपये के अवमूल्यन को कीमतें बढ़ाने की वजह बताया गया था। अब एक बार फिर इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण कंपनी ने कीमतों में संशोधन का फैसला लिया है।

Q3 से RS Q8 तक कितनी बढ़ सकती है कीमत?


  • ऑडी की मौजूदा कीमतों के आधार पर जनवरी 2027 से अलग-अलग मॉडल की कीमतों में करीब 87,340 रुपये से लेकर 4.68 लाख रुपये तक का इजाफा होने की उम्मीद है। हालांकि, किसी मॉडल की नई कीमत कितनी होगी, इस बारें में अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह बात जनवरी में ही स्पष्ट हो सकेगी।

  • फिलहाल ऑडी की भारत में सबसे सस्ती कार Q3 SUV है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 43.67 लाख रुपये है। वहीं, कंपनी का सबसे महंगा मॉडल RS Q8 है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.34 करोड़ रुपये है।

  • इस हिसाब से कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी लागू होने पर Q3 खरीदने वालों को भी पहले से ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ सकती है। वहीं, महंगे मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों की जेब पर इसका असर और ज्यादा होगा।


क्यों बढ़ा रही है ऑडी कारों के दाम?


ऑडी के अनुसार, गाड़ियों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सामान और अन्य इनपुट की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कंपनी के लिए इस खर्च को संभालना चुनौती बन रहा है। इसी वजह से उसने कीमतों में सीमित बढ़ोतरी का फैसला किया है।

कंपनी का कहना है कि यह बदलाव उसके कारोबार की लंबी अवधि की स्थिरता बनाए रखने के लिए जरूरी है। हालांकि, ग्राहकों को नई कीमतों के लिए जनवरी 2027 तक इंतजार करना होगा।

By admin