09:42 PM, 19-May-2026
RR vs LSG Live Score: राजस्थान की राकी शुरू
लखनऊ के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी के साथ यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करने उतरे हैं। वैभव इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे हैं।
09:24 PM, 19-May-2026
RR vs LSG Live Score: लखनऊ की पारी समाप्त
मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस के अर्धशतकों की मदद से लखनऊ सुपर जाएंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 221 रनों का लक्ष्य दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 220 रन बनाए। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने 57 गेंदों पर 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 96 रनों की पारी खेली। वह आखिरी ओवर में तेजी से रन चुराने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं, जोश इंग्लिस ने 29 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों के सहारे 60 रन बनाए।
इंग्लिस और मार्श के बीच पहले विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी के टूटने के बाद राजस्थान ने कुछ हद तक वापसी की, लेकिन मार्श ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की जिससे टीम 200 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही। पंत 23 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन, निकोलस पूरन 16 और आयुष बदोनी खाता खोले बिना आउट हुए। राजस्थान की ओर से यश राज पुंजा ने दो विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर को एक विकेट मिला।
09:08 PM, 19-May-2026
RR vs LSG Live Score: लखनऊ के 200 रन पूरे
मिचेल मार्श और ऋषभ पंत की साझेदारी जारी है जिससे लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। मार्श और पंत के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है।
08:57 PM, 19-May-2026
RR vs LSG Live Score: मार्श-पंत की साझेदारी
मिचेल मार्श और ऋषभ पंत के बीच साझेदारी पनप रही है जिससे लखनऊ का स्कोर 180 के पार पहुंच गया है।
08:38 PM, 19-May-2026
RR vs LSG Live Score: लखनऊ को दूसरा झटका
लखनऊ सुपर जाएंट्स को निकोलस पूरन के रूप में दूसरा झटका लगा है। पूरन 11 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए।
08:27 PM, 19-May-2026
RR vs LSG Live Score: मार्श का पचासा
मिचेल मार्श ने 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। लखनऊ की बल्लेबाजी अच्छी चल रही है और फिलहाल मार्श के साथ निकोलस पूरन क्रीज पर हैं।
08:14 PM, 19-May-2026
RR vs LSG Live Score: राजस्थान को पहली सफलता
यश राज पुंजा ने जोश इंग्लिस को आउट कर राजस्थान रॉयल्स को पहली सफलता दिलाई है। इंग्लिस और मिचेल मार्श के बीच शानदार साझेदारी हुई। इंग्लिस ने 29 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। इंग्लिस और मार्श के बीच पहले विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी हुई।
08:03 PM, 19-May-2026
RR vs LSG Live Score: इंग्लिस का अर्धशतक
जोश इंग्लिस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इंग्लिस और मार्श ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई है और राजस्थान के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया है।
07:59 PM, 19-May-2026
RR vs LSG Live Score: पावरप्ले समाप्त
राजस्थान रॉयल्स की टीम पावरप्ले में एक भी सफलता हासिल नहीं कर सकी। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने शानदार बल्लेबाजी की है जिससे टीम ने छह ओवर की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 83 रन बनाए हैं।
07:45 PM, 19-May-2026
RR vs LSG Live Score: लखनऊ की तेज शुरुआत
राजस्थान के खिलाफ लखनऊ ने तेज शुरुआत की है। इंग्लिस और मार्श के बीच साझेदारी पनप रही है। राजस्थान को अब विकेट की तलाश है।