• Sat. May 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Telangana:मोइजुद्दीन हत्या मामले में छह गिरफ्तार; आरोपियों में शामिल मुजाहिद आलम खान कांग्रेस से निलंबित – Hyderabad: Six Arrested In Advocate Khaza Moizuddin Murder Case, Telangana Congress

Byadmin

May 30, 2026


हैदराबाद में पिछले सप्ताह हुई अधिवक्ता खाजा मोइजुद्दीन की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुजाहिद आलम खान भी शामिल हैं, जो कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के उपाध्यक्ष थे। गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे वक्फ संपत्तियों और उनके प्रबंधन को लेकर वर्षों पुराना विवाद मुख्य कारण था। जांच में सामने आया कि मृतक अधिवक्ता खाजा मोइजुद्दीन और आरोपी परिवार के बीच कई दीवानी, आपराधिक और वक्फ ट्रिब्यूनल से जुड़े मामले लंबे समय से चल रहे थे। आरोपियों का मानना था कि मोइजुद्दीन की सक्रिय कानूनी भूमिका के कारण उन्हें लगातार अदालतों में नुकसान और अपमान का सामना करना पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें- Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन में बदलाव, अब पदाधिकारियों का कार्यकाल होगा दो साल, जानें नए नियम

कार से जानबूझकर मारी गई थी टक्कर

पुलिस के मुताबिक, 23 मई की सुबह करीब 5:45 बजे मोइजुद्दीन अपने घर के बाहर खड़ी कार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार एसयूवी ने उन्हें कथित तौर पर जानबूझकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह करीब 10 मीटर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक हरे रंग की बिना नंबर प्लेट वाली एसयूवी मोइजुद्दीन के घर के पास खड़ी दिखाई दी। फुटेज और शहर के एक लॉज तथा होटल से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

पिता-पुत्र ने मिलकर रची थी साजिश

पुलिस का दावा है कि हत्या की साजिश मुजाहिद आलम खान और उनके पिता महबूब आलम खान ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रची थी। इसके लिए कथित तौर पर 15 लाख रुपये की सुपारी तय की गई थी। आरोप है कि हत्या में इस्तेमाल की गई एसयूवी खरीदने और अन्य इंतजामों के लिए भी पैसे उपलब्ध कराए गए थे।

जनवरी महीने से वकील पर रखी जा रही थी नजर

जांच में यह भी सामने आया कि जनवरी 2026 से आरोपी लगातार मोइजुद्दीन की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। उनके घर और आने-जाने वाले स्थानों की रेकी की गई ताकि हत्या के लिए सही समय और जगह चुनी जा सके। आखिरकार 23 मई को कथित तौर पर इस योजना को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें- DRDO: रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को मिला डीआरडीओ अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, समीर वी कामत की लेंगे जगह

कांग्रेस ने मुजाहिद आलम खान को पार्टी से किया निलंबित

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, कांग्रेस सांसद और प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष म ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद मुजाहिद आलम खान को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।

 



By admin