09:30 AM, 23-Oct-2026
‘BJP हर चुनाव को गंभीरता से लेती है’
वाराणसी में MLC चुनावों को लेकर भाजपा नेता अनिल राजभर ने कहा, “हम मतदाताओं से अपील करते हैं कि वे अपना वोट डालें। हमारे दोनों उम्मीदवार भारी अंतर से जीतेंगे और विधान परिषद में पहुंचेंगे। BJP हर चुनाव को गंभीरता से लेती है।”
#WATCH | Varanasi | Over MLC elections, BJP leader Anil Rajbhar says, “We appeal to the voters to cast their votes. Both our candidates will win by a huge margin and enter the Legislative Council. BJP takes all elections seriously.” https://t.co/hJKxhi9cha
— ANI (@ANI) October 23, 2026
09:29 AM, 23-Oct-2026
अलीगढ़ में मतदान जारी
अलीगढ़ में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए विधान परिषद चुनावों में अपना वोट डालने के लिए मतदाता टीकाराम इंटर कॉलेज पहुंचे।
#WATCH | Aligarh, UP: Voters turned up at Tikaram Inter College to cast their ballots in the Legislative Council elections for the Graduates’ and Teachers’ constituencies. https://t.co/eOR9RWZ8uS
— ANI (@ANI) October 23, 2026
09:21 AM, 23-Oct-2026
‘हम मतदाताओं से अपील करते हैं कि वे अपना वोट डालें’
MLC चुनावों को लेकर BJP नेता अनिल राजभर ने कहा, “हम मतदाताओं से अपील करते हैं कि वे अपना वोट डालें। हमारे दोनों उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे और विधान परिषद में पहुंचेंगे। BJP सभी चुनावों को गंभीरता से लेती है।”
09:15 AM, 23-Oct-2026
‘शिक्षकों के हित में वोट दिया है’
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनावों के लिए मुरादाबाद में मतदान जारी है। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनावों में मतदान करने के बाद लेक्चरर श्रीपाल सिंह कहते हैं कि “मैं यहां का पहला मतदाता था। मैंने शिक्षकों के हित में वोट दिया है।”
#WATCH | Moradabad | After voting in the Bareilly-Moradabad Teachers’ constituency MLC elections, Lecturer Shripal Singh says, “I was the first voter here. I voted for the benefit of teachers.” https://t.co/mhFmHr5zVI
— ANI (@ANI) October 23, 2026
09:12 AM, 23-Oct-2026
बूथ के 100 मीटर के दायरे में पाबंदी
मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में टेबल, पोस्टर, झंडे, लाउडस्पीकर और प्रचार सामग्री प्रतिबंधित रहेगी। अनधिकृत वाहन खड़े करने और भीड़ जुटाने की भी अनुमति नहीं होगी।
09:11 AM, 23-Oct-2026
वोटर कार्ड नहीं तो ये दस्तावेज मान्य
वोटर कार्ड नहीं होने पर मतदाता का आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, सरकारी सेवा का पहचान पत्र, डिग्री या डिप्लोमा का मूल प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र और यूडीआईडी कार्ड समेत निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेज में से कोई एक मान्य होगा। मतपत्र पर निशान लगाने के लिए पीठासीन अधिकारी की ओर से उपलब्ध कराया बैंगनी रंग का स्केच पेन ही इस्तेमाल करना होगा। मतदाता अपने पेन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
08:50 AM, 23-Oct-2026
27 अक्तूबर को होगी मतगणना
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सरोजनीनगर में 3585, लखनऊ पश्चिम में 3383 और लखनऊ उत्तर में 3253 मतदाता हैं। डीएम ने बताया कि मतदाताओं को पहचान पत्र साथ रखना होगा। सील मतपेटियां आशियाना स्थित रमाबाई रैली स्थल के संग्रहण केंद्र पहुंचाई जाएंगी। मतगणना 27 अक्तूबर को होगी।
08:36 AM, 23-Oct-2026
UP MLC voting 2026: शाम चार बजे तक होगा मतदान
विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1,16,491 वोटर मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए बनाए गए 259 बूथों पर बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे रमाबाई रैली स्थल से पोलिंग पार्टियां मतपेटिका और मतपत्र के साथ रवाना हुईं। जिलाधिकारी विशाख जी. ने बताया कि मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा।
जिले के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 96,070 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 20,421 मतदाता हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 259 मुख्य और सहायक मतदान बूथ बनाए गए हैं। सरोजनीनगर में सबसे अधिक 16,935 मतदाता हैं। इसके बाद लखनऊ पूर्व में 15,740 और बख्शी का तालाब में 13,457 मतदाता हैं। लखनऊ उत्तर में 11,791 और लखनऊ पश्चिम में 11,052 मतदाता हैं।
08:35 AM, 23-Oct-2026
गौतम बुद्ध नगर में एमएलसी चुनाव का मतदान जारी
गौतम बुद्ध नगर में एमएलसी चुनाव का मतदान शुरू हो गयाहै, सुबह 8 बजे से वोटिं चल रही है, सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है, 42 बूथों पर कुल 25858 मतदाता मतदान करेंगे। शाम चार बजे तक मतदान होगा।
08:25 AM, 23-Oct-2026
अयोध्या में वोट डालकर निकले शिक्षक
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। अयोध्या में एक शिक्षक ने वोट डाला।
