जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने और तेल कीमतों में उछाल आने के बाद भारत में अब तक तीन बार ईंधन के दाम बढ़ चुके हैं। पहली बार 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 3.14 रुपये प्रति लीटर और 3.11 रुपये प्रति लीटर की बढोतरी की गई थी।
दूसरी बार 19 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रति लीटर करीब 90 पैसे बढ़ाई गईं और तीसरी बार 23 मई को पेट्रोल के कीमतों में 87 पैसे और डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।
इसके बावजूद प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भारत ऐसा देश है, जहां ईंधन की कीमतों में सबसे कम वृद्धि हुई है। 23 फरवरी, 2026 के बाद तेल कीमतों में वृद्धि देशों में सबसे आगे अमेरिका है।
