• Thu. Aug 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Wtc Points Table:विदेशी धरती पर तीन साल बाद टेस्ट जीता पाकिस्तान! टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में क्या आया बदलाव? – Pakistan Climbs In Wtc Standings After West Indies Win, Ends Three-year Away Test Drought

Byadmin

Aug 6, 2026


स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
Published by: स्वप्निल शशांक

Updated Thu, 06 Aug 2026 12:57 PM IST

वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में आठ विकेट से हराकर पाकिस्तान ने न सिर्फ दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की, बल्कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंकतालिका में भी एक स्थान का फायदा हासिल किया। साथ ही टीम ने विदेशी धरती पर तीन साल से चला आ रहा जीत का सूखा भी खत्म कर दिया।


Pakistan Climbs in WTC Standings After West Indies Win, Ends Three-Year Away Test Drought

पाकिस्तान तीन साल बाद विदेशी धरती पर जीता
– फोटो : IANS



विस्तार

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में आठ विकेट की जीत दर्ज कर दोहरा फायदा हासिल किया। एक ओर टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंकतालिका में एक स्थान की छलांग लगाई, वहीं दूसरी ओर विदेशी सरजमीं पर तीन साल से चली आ रही जीत की तलाश भी खत्म कर दी। बाबर आजम की कप्तानी में मिली यह जीत पाकिस्तान के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली साबित हुई।


By admin