इन दिनों फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। ‘रामायण’ के शानदार परफॉर्मेंस के बीच अब आयुष्मान की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ और इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी9’ भी थिएटर्स में सज गई हैं। जानिए इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
2 of 4
ये प्रेम मोल लिया
– फोटो : यूट्यूब
‘ये प्रेम मोल लिया’ ने कमाए इतने
एक्टर आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही। फिल्म ने पहले दिन महज 3.75 करोड़ और दूसरे दिन 5.25 करोड़ कमाए थे। फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को कुल 3.77 करोड़ रुपये की कमाई की है।
इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 12.77 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 15.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है। हालांकि, फिल्म के भारत में फाइनल कलेक्शन के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।
3 of 4
गनमास्टर जी9
– फोटो : यूट्यूब
‘गनमास्टर जी9’ का खराब प्रदर्शन
इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ की भी शुरुआत ‘ये प्रेम मोल लिया’ की तरह धीमी रही। इसने पहले दिन 3.65 करोड़ और दूसरे दिन 4.35 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को 2.81 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 10.81 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 12.82 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म के फाइनल कलेक्शन के आंकड़े आने अभी बाकी हैं।
4 of 4
‘रामायण’ फिल्म
– फोटो : अमर उजाला
‘रामायण’ से मिली कड़ी टक्कर
फिल्म ‘रामायण’ को रिलीज हुए 25 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार अभी भी बनी हुई है। 25वें दिन फिल्म ने 11.14 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 1,026.34 करोड़ रुपये हो गया है। भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 1,225.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,814.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
ये भी पढ़ें- रामायण: किसकी जिद पर अमित शाह ने देखी रणबीर की फिल्म? निर्माता ने किया खुलासा; ऐसा था गृह मंत्री का रिएक्शन