• Wed. Oct 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का जामनगर जाना क्या भारत की अहमियत बताता है?

Byadmin

Oct 21, 2026


जामनगर रिफ़ाइनरी

इमेज कैप्शन, जामनगर रिफ़ाइनरी कॉम्प्लेक्स लगभग 7500 एकड़ में फैला है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 9 मिनट

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस समय भारत दौरे पर हैं और बुधवार को गुजरात के जामनगर में मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस की रिफ़ाइनरी पहुँचे हैं.

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के स्वामित्व वाली दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफ़ाइनरी रूस और वेनेज़ुएला समेत कई देशों से कच्चा तेल लेती है और उसे रिफ़ाइन करके तैयार ईंधन वैश्विक बाज़ारों में भेजती है. इससे मध्य-पूर्व में पैदा होने वाले संकटों से बचकर ईंधन की आपूर्ति जारी रखने में मदद मिलती है.

ट्रंप प्रशासन वैश्विक स्तर पर डीज़ल की बढ़ती क़ीमतों को कम करने की कोशिश कर रहा है. रुबियो की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब ईरान में युद्ध और होर्मुज़ स्ट्रेट में बाधा के कारण ईंधन की क़ीमतों में तेज़ उछाल आया है. अगले महीने होने वाले अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन से पहले यह एक बड़ा मुद्दा बन गया है.

ब्रिटिश अख़बार फ़ाइनैंशियल टाइम्स से एसएंडपी में अपस्ट्रीम स्ट्रैटिजी के निदेशक राजीव लाला ने कहा, “अमेरिका को डीज़ल की ज़रूरत है और वह भी जल्द. भारत के पश्चिमी तट पर स्थित रिफ़ाइनरियां यह ज़रूरत पूरी कर सकती हैं.”

रुबियो ने मंगलवार को मुंबई में पत्रकारों से कहा कि भारत एक “रिफ़ाइनिंग सुपरपावर” है और बाज़ार पर पड़ रहे दबाव को कम करने में मदद कर सकता है.

By admin