डिजिटल डेस्क, नागपुर। IAS अधिकारी की पत्नी होना कोई आसान बात नहीं है। पति के काम पर जाने के दौरान या किसी भी त्योहार पर अधिकारी की पत्नी को अकेले ही सबकुछ मैनेज करना होता है। ये बात हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद एक IAS अधिकारी की पत्नी का कहना है।
नागपुर जिला परिषद के CEO और IAS अधिकारी विनायक महामुनी की पत्नी चंद्रिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चंद्रिका ने बताया कि एक आईएएस अधिकारी की पत्नी होने पर सिर्फ सुविधाएं ही नहीं मिलतीं, बल्कि त्याग भी करने पड़ते हैं।
IAS अधिकारी की पत्नी होना काफी मुश्किल
चंद्रिका का ये वीडियो गणेश चतुर्थी और नवरात्रि से पहले का है। चंद्रिका ने IAS विनायक महामुनी की ड्यूटी के बारे में बताते हुए कहा कि त्योहारों के समय लोगों के घरों में खूब रौनक होती है, लोग मस्ती करते हैं, लेकिन यहां जनाब नागपुर से बाहर गए हैं।
आईएएस अधिकारी की पत्नी ने आगे कहा, ‘त्योहारों पर जहां लोग अच्छी-अच्छी फोटो क्लिक करते हैं, हम साथ में एक फोटो भी नहीं ले पाते।’
चंद्रिका ने आगे कहा, ‘आपके पास चाहे दुनिया में सबकुछ हो सकता है, लेकिन अगर वो एक इंसान नहीं है तो उसी कमी आपको हर पल महसूस होती है, जो कि आपकी खुशी को दोगुना कर सकते हैं।’
आईएएस अधिकारी की पत्नी ने बताया, ‘लेकिन क्या आप जानते हैं हम IAS की वाइफ हैं, तो हमने हर मुश्किल चीज को आसान बनाना सीख लिया है। ये इसलिए नहीं, क्योंकि इससे हम प्रभावित होते हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि हर चीज को बेहतर तरीके से लेकर चलना होता है।’
चंद्रिका ने आगे कहा, ‘दुनिया में ऐसे ज्यादातर लोग होते हैं जो यही देखते हैं कि हमारे पास कितनी सुविधाएं हैं, लेकिन बहुत कम लोग ऐसे हैं जो ये देख पाते हैं कि हम कितना कुछ त्याग कर रहे हैं।’