राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान के अनुसार, 24 नवंबर तक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में बना रह सकता है। वहीं, अगले छह दिनों में हवा की गुणवत्ता खराब से बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।