• Sun. Nov 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पत्नी को नशीली दवा देकर 13 साल तक अजनबियों से कराया बलात्कार

Byadmin

Nov 22, 2026


जोआन यंग ने अपनी पहचान सार्वजनिक करने का फ़ैसला किया है. फ़िलिप यंग ने 13 साल तक उनका यौन शोषण किया.

इमेज कैप्शन, जोआन यंग ने अपनी पहचान सार्वजनिक करने का फ़ैसला किया है. फ़िलिप यंग ने 13 साल तक उनका यौन शोषण किया

चेतावनी: इस लेख में यौन हिंसा और उत्पीड़न का ज़िक्र है.

जब जोआन यंग की आंख खुली, तो वह अपने ही बिस्तर से बंधी हुई थीं.

उन्हें पता नहीं था कि बेहोशी के दौरान उनके साथ क्या हुआ था.

तभी उन्होंने अपने उस समय के पति फ़िलिप यंग को किसी दूसरे व्यक्ति से “नीचे हो जाओ” कहते सुना.

जोआन को तुरंत समझ आ गया कि बेडरूम में उन दोनों के अलावा कोई और भी मौजूद है.

By admin