• Mon. Nov 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इसराइल में गादी आइज़नकोट को मिला सरकार बनाने का मौका, उनके सामने हैं ये आठ चुनौतियां

Byadmin

Nov 9, 2026


Ilia YEFIMOVICH / AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, गादी आइज़नकोट के सामने कई मुश्किलें भी आ सकती हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

इसराइली सेना के पूर्व प्रमुख रहे गादी आइज़नकोट ने बिन्यामिन नेतन्याहू को बड़ी चुनौती दी है. नेतन्याहू पिछले क़रीब तीन दशकों के दौरान ज़्यादातर समय के लिए इसराइल के प्रधानमंत्री रहे हैं.

इसराइल की 120 सदस्यीय संसद में सरकार बनाने के लिए कम से कम 61 सांसदों का समर्थन ज़रूरी है. आइज़नकोट के पक्ष में छह राजनीतिक दलों के कुल 67 सांसदों का समर्थन बताया जा रहा है.

इसराइल में नई सरकार के गठन की कवायद के बीच अरब राजनीतिक दलों ने पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइज़नकोट को समर्थन देने का फ़ैसला किया है. राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने भी उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है.

गादी आइज़नकोट के पास अब नई सरकार बनाने की कोशिश करने के लिए 28 दिन होंगे, जिनमें 14 दिन का संभावित विस्तार भी शामिल है.

आइज़नकोट इसराइली सेना के पूर्व कमांडर हैं और साल 2022 में राजनीति में कदम रखा था.

By admin