• Wed. Nov 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एअर इंडिया की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी:टॉयलेट के शीशे पर लिखा था संदेश, टेकऑफ से पहले मचा हड़कंप – Air-india-issues-flight-hijack-threat-kolkata-airport-mumbai-bound-flight

Byadmin

Nov 11, 2026


air-india-issues-flight-hijack-threat-kolkata-airport-mumbai-bound-flight

एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह एअर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। विमान के एक टॉयलेट के शीशे पर धमकी भरा संदेश लिखा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।


बता जा रहा है कि विमान टेकऑफ की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसके एक टॉयलेट के शीशे पर लिखा धमकी भरा संदेश देखा गया। इसकी सूचना मिलते ही पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी को अलर्ट कर दिया।

फ्लाइट के उड़ान भरने से ठीक पहले मिला धमकी भरा नोट

यह उड़ान सुबह 10:20 बजे रवाना होने वाली थी। कोलकाता हवाई अड्डे के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उड़ान रवाना होने से ठीक पहले विमान के वॉशरूम में एक नोट मिला, जिसमें सुबह 11:10 बजे विमान को हाईजैक करने की धमकी दी गई थी।

आइसोलेशन बे में ले जाया गया विमान

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। यहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और एयरपोर्ट के विशेष सुरक्षा कर्मियों ने तलाशी अभियान शुरू किया। विमान के हर हिस्से की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके। सुरक्षा एजेंसियां यह सुनिश्चित करने में जुटी हैं कि विमान में कोई खतरा मौजूद न हो।

धमकी भरा संदेश लिखने वाले की तलाश

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विमान के टॉयलेट के शीशे पर धमकी भरा संदेश किसने लिखा और इसके पीछे कौन है। जांच के तहत एयरपोर्ट परिसर और विमान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां विमान की तलाशी और धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं।

By admin