• Thu. Nov 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ओलंपिक 2036:भारत ने आईओसी के सामने पेश किया विजन और रोडमैप, प्रस्तुति में क्या हुआ, बैठक में कौन हुआ शामिल? – India Presents Vision And Roadmap For Hosting 2036 Olympic In Meet With Ioc Future Host Commission

Byadmin

Nov 26, 2026


India presents vision and roadmap for hosting 2036 Olympic in meet with IOC Future Host Commission

पीटी उषा और मनसुख मांडविया
– फोटो : IANS

विस्तार

भारत ने वर्ष 2036 के ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी की दावेदारी को आगे बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने अपना विजन और प्रस्तावित रोडमैप पेश किया है। गुरुवार को हुई ऑनलाइन बैठक में भारत ने खेलों के आयोजन के लिए प्रस्तावित मेजबान शहर अहमदाबाद की तैयारियों, खेल बुनियादी ढांचे और केंद्र एवं राज्य सरकारों के सहयोग से जुड़ी जानकारियां साझा कीं।


By admin