• Fri. Oct 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

किम जोंग-उन के ज़िंदा होने को लेकर बार-बार क्यों फैलती है अफ़वाह

Byadmin

Oct 23, 2026


मौत की अफ़वाह के बाद किम जोंग उन अपनी बेटी के साथ कपड़ों और जूतों की एक प्रदर्शनी देखते दिखाई दे रहे हैं.

इमेज कैप्शन, मौत की अफ़वाह के बाद किम जोंग उन अपनी बेटी के साथ कपड़ों और जूतों की एक प्रदर्शनी देखते दिखाई दे रहे हैं

उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया में किम जोंग उन की नई तस्वीरें सामने आई हैं.

इन तस्वीरों में वह एक ऐसे व्यक्ति के लिहाज़ से काफ़ी स्वस्थ दिख रहे हैं, जिसके बारे में कुछ ही घंटे पहले अफ़वाह फैली थी कि ब्रेन हैमरेज से उनकी मौत हो गई है.

उत्तर कोरिया के सरकारी अख़बार ‘रोडोंग सिनमुन’ ने ये तस्वीरें प्रकाशित की हैं.

इनमें 42 साल के शासक किम जोंग उन अपनी बेटी के साथ कपड़ों और जूतों की एक प्रदर्शनी देखते दिखाई दे रहे हैं.

ये तस्वीरें एक ऐसे दावे के कुछ घंटे बाद सामने आईं, जिसे अमेरिका में रहने वाले चीन के एक असंतुष्ट कार्यकर्ता ने बिना किसी सबूत के किया था.

By admin