• Mon. May 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

केंद्रीय मंत्री बंडी संजय के बेटे भगीरथ ने सरेंडर किया या गिरफ़्तार किया गया, पुलिस का क्या है कहना?

Byadmin

May 18, 2026


केंद्रीय मंत्री बंडी संजय (बाएं) ने कहा है कि उनके बेटे ने सरेंडर किया है

इमेज स्रोत, Bandi Sanjay Kumar/Facebook

इमेज कैप्शन, केंद्रीय मंत्री बंडी संजय (बाएं) ने कहा है कि उनके बेटे ने सरेंडर किया है

एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी साई भगीरथ को तेलंगाना पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है.

साइबराबाद पुलिस कमिश्नर ने एक बयान में कहा है कि प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफ़ेंसेज़ (पोक्सो) मामले में अभियुक्त बंडी साई भगीरथ को शनिवार रात गिरफ़्तार किया गया.

पुलिस आयुक्त ने एक बयान में कहा, “चिकित्सा परीक्षण के बाद भगीरथ को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.”

बयान में कहा गया है, “हमने अभियुक्त को गिरफ़्तार करने के कई प्रयास किए. हमने करीमनगर, दिल्ली और अन्य स्थानों पर पुलिस टीमें भेजीं. हमने अभियुक्त के मित्रों और रिश्तेदारों के घरों की भी तलाशी ली. हमने लुकआउट नोटिस भी जारी किया.”

साइबराबाद विशेष पुलिस टीम ने नारसिंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंचिरेवुला के पास टेक पार्क में अभियुक्त को गिरफ्तार किया.

By admin